— कल रावण वध के बाद सजेगा रामराज्याभिषेक का भव्य दरबार, 20 अक्टूबर को सेक्टर-14 में होगा रावण दहन उदयपुर, 17 अक्टूबर। मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामलीला प्रांगण में सन्नाटा छा गया। भाई को अचेत देखकर प्रभु श्रीराम के विलाप का मार्मिक मंचन हुआ तो दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद हनुमानजी के संजीवनी लेकर पहुंचने और लक्ष्मण के होश में आने के दृश्य ने पंडाल को जय श्रीराम के जयकारों से गुंजा दिया। निम्बार्क महाविद्यालय स्थित रामलीला प्रांगण में श्रीराम लीला समिति की रामलीला के नौवें दिन शनिवार को ‘लक्ष्मण शक्ति’ प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और भावनाओं से जोड़ दिया। मंचन में अंगद-रावण संवाद, विभीषण की शरणागति, श्रीराम सेना के प्रस्थान और सेतुबंध रामेश्वरम के प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए। रावण के दरबार में अंगद के अडिग पांव और उसके आत्मविश्वास ने दर्शकों को रोमांचित किया। आज होगा रावण वध और श्रीराम का राज्याभिषेक समिति के महासचिव भंवरलाल शर्मा के अनुसार, रविवार को रामलीला के दसवें दिन कुंभकरण और मेघनाद वध, रावण के अंत, प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और भव्य राज्याभिषेक का मंचन होगा। आयोजन संयोजकों के मुताबिक, यह रामलीला का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इससे पहले शनिवार को कला महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. नीरज शर्मा ने कहा कि रामकथा और रामलीला धर्म के मार्ग को समझने का सरल माध्यम हैं। शास्त्रों में वर्णित ‘रामो विग्रहवान धर्मः’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीराम को धर्म का साकार स्वरूप बताया। समिति की ओर से नाथद्वारा मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, उद्योगपति धीरेन्द्र सच्चान, सुनील भाई जैन, प्रो. नीरज शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव गजेन्द्र भंसाली, कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली, दीपक सुखाड़िया, वात्सल्य सेवा समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण दवे, लोकतंत्र सेनानी श्यामसुंदर लोहार, जिला क्रिकेट संघ के यशवंत पालीवाल, पार्षद निर्मला पालीवाल, डॉ. भंवर हीरावत, भगवती लाल सोनी, वैद्य पुष्करलाल शर्मा, एम.एल. गोयल, परसराम पालीवाल, पुनीत शर्मा और श्रीनाथजी मंदिर के भंडारी रामचंद्र सनाढ्य सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, डॉ. विजय विप्लवी, समन्वयक अशोक बाबेल, हरीश मारवाड़ा, कौशल मूंदड़ा, चेतन माली, राकेश पालीवाल, चैनशंकर दशोरा, धरणीधर तिवारी, जगन्नाथ शर्मा, निर्मल चौबीसा, दीपक डांगी, एडवोकेट दिनेश गुप्ता, गोपाल कनेरिया, जगदीश मेनारिया, प्रभाष सुखवाल और रोहित चौबीसा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रीनाथजी के दर्शन, तुलसी पौधों का वितरण समिति अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने बताया कि वृंदावन के पुष्टिमार्गीय श्रीकृष्ण लीला संस्थान के 40 कलाकारों ने शनिवार सुबह समिति सदस्यों के साथ श्रीनाथजी की हवेली पहुंचकर राजभोग झांकी के दर्शन किए। मंदिर के भंडारी रामचंद्र सनाढ्य, समाजसेवी कन्नू भाई पारीक और राजेश भाई मेहता सहित अन्य लोगों ने कलाकारों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ‘वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान’ ने रामलीला स्थल पर 201 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित किए। संस्थान अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा, कमला शर्मा, अनिल पारिख, यशवंत त्रिवेदी और मनोज आंचलिया ने सहयोग किया। इधर, 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर सेक्टर-14 में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। वाल्मीकि समाज की प्रतिनिधि शांता बाई और तुलसीबाई ने पूजन किया। नगजीराम मीणा ने श्रीफल अर्पित कर गैंती चलाते हुए आयोजन स्थल पर कार्य का शुभारंभ किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी के पैसों का नेटवर्क पकड़ा, गुजरात के 4 युवक गिरफ्ता, कविता के विला में चल रहा था म्यूल बैंक खातों से लेन-देन का खेल, 3 लैपटॉप, 19 मोबाइल और 19 एटीएम कार्ड जब्त पुराने BSNL टेलीफोन खंभों से मिलेगी उदयपुर की सड़कों को मुक्ति, तार भी होंगी भूमिगत