उदयपुर। फतहसागर झील किनारे स्थित मेवाड़ दर्शन दीर्घा को पर्यटन सीजन से पहले नया रूप देने की तैयारी है। वर्षों से रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही इस दीर्घा की पेंटिंग्स, रंग-रोगन और लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। महापौर पारस सिंघवी ने शनिवार को मौके का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को मरम्मत और पुनर्विकास के निर्देश दिए। करीब आठ साल पहले विकसित की गई इस दीर्घा में मेवाड़ की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और प्रमुख पर्यटन स्थलों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। लेकिन समय के साथ कई पेंटिंग्स खराब हो गई हैं, कांच के पीछे लगे चित्रों की चमक फीकी पड़ गई है और लाइटिंग लंबे समय से बंद है। कई स्थानों पर रंग-रोगन भी उखड़ने लगा है। पर्यटन सीजन से पहले सुधार के निर्देश निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर खराब चित्रों की मरम्मत, नए रंग-रोगन और बंद लाइटों को चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फतहसागर उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां दिन के साथ-साथ शाम और रात में भी बड़ी संख्या में पर्यटक व शहरवासी पहुंचते हैं। ऐसे में झील किनारे मौजूद दीर्घा का आकर्षक और व्यवस्थित होना जरूरी है। महापौर ने कहा कि मेवाड़ दर्शन दीर्घा केवल सौंदर्यीकरण का हिस्सा नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों तक पहुंचाने का माध्यम भी है। इसके पुनर्विकास से पर्यटक मेवाड़ के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम का लक्ष्य पर्यटन सीजन से पहले आवश्यक सुधार कर दीर्घा को अधिक आकर्षक स्वरूप देना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुराने BSNL टेलीफोन खंभों से मिलेगी उदयपुर की सड़कों को मुक्ति, तार भी होंगी भूमिगत चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार; रिटायर्ड ASI और बेटा फरार