— महापौर पारस सिंघवी और निगम आयुक्त ने BSNL को दी समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की हिदायतउदयपुर। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लंबे समय से अनुपयोगी पड़े बीएसएनएल के पुराने टेलीफोन खंभे हटाने की तैयारी है। हवा में लटकती संचार तारों को भूमिगत करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर निगम में महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना भी मौजूद रहे।महापौर ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में पुराने खंभे बिना उपयोग के खड़े हैं। कुछ खंभे जर्जर और टेढ़े हो चुके हैं, जिससे शहर का स्वरूप प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है। उन्होंने अधिकारियों को शहरकोट क्षेत्र के अनुपयोगी खंभे हटाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। फाइबर लाइन बिछाने के बाद हटेंगे खंभेबैठक में बीएसएनएल अधिकारियों ने तकनीकी कारणों से पूरे शहरकोट क्षेत्र में फाइबर लाइन बिछाने के बाद एक साथ खंभे हटाने का प्रस्ताव रखा। चर्चा के बाद इस शर्त पर सहमति बनी कि फाइबर लाइन का काम पूरा होने पर क्षेत्र के सभी अनुपयोगी खंभे हटाए जाएंगे। निगम ने स्पष्ट किया कि पहले से भूमिगत की जा चुकी लाइनों वाले स्थानों पर बचे पुराने खंभों को भी हटाने की कार्रवाई की जाए।निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने हवा में झूलती तारों को व्यवस्थित कर भूमिगत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम आगे बढ़ाने और बीएसएनएल से जल्द कार्ययोजना प्रस्तुत करवाने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शक्तिबाण से मूर्छित लक्ष्मण, राम के विलाप ने नम कीं आंखें; संजीवनी से गूंजा रामलीला पांडाल फतहसागर किनारे बदलेगी मेवाड़ दर्शन दीर्घा की सूरत, खराब पेंटिंग्स और बंद लाइटें होंगी दुरुस्त