खेत के मकान में जमा था विस्फोटक सामग्री का जखीरा, दो नाबालिग भी डिटेन; मध्यप्रदेश और गुजरात के मजदूर मिले चित्तौड़गढ़, 17 अक्टूबर। दिवाली से पहले चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बिना लाइसेंस संचालित कथित पटाखा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। कसारना से गुरजनिया जाने वाले मार्ग पर खेत में बने मकान में चल रही इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में बारूद, तैयार पटाखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, खेत का मालिक रिटायर्ड एएसआई हिम्मत सिंह और उसका बेटा कार्रवाई के बाद से फरार हैं। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डूंगला थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त रूप से दबिश दी। तलाशी में तीन कट्टे तैयार सुतली बम, नौ कट्टे बारूदी नलियां, 14 कट्टे और दो कार्टन बारूद सहित पटाखे बनाने का कच्चा माल मिला। इसके अलावा 11 कट्टे सुतली, 25 कट्टे खाली पटाखा नलियां, 15 कट्टे पीला पाउडर, बत्तियां, पेस्ट, प्लास्टिक टब, पैकिंग रैपर और कई उपकरण जब्त किए गए। बारूद के भंडारण से बड़े हादसे का खतरा पुलिस के मुताबिक, खेत में बने मकान में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखकर चोरी-छिपे पटाखे तैयार किए जा रहे थे। इतनी बड़ी मात्रा में बारूद एक जगह जमा होने से आग लगने या विस्फोट की स्थिति में आसपास के क्षेत्र में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि तैयार पटाखे कहां सप्लाई किए जाने थे और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन शामिल हैं। एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि पुलिस को एक दिन पहले ही फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद जानकारी जुटाकर कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश और गुजरात के लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे पुलिस ने प्रवेश नागले (23), आदिल खान (22), देवेंद्र नागले (36), रविन्द्र संखपाल (22), करण संखपाल (19), बाबू संखपाल (40), संतोष मसाने (18), रोहित भाटिया (21) और अरमान खान (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें अधिकांश मध्यप्रदेश और एक आरोपी गुजरात का निवासी है। दो नाबालिगों को भी डिटेन किया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालन के मामले में रिटायर्ड एएसआई हिम्मत सिंह को नामजद किया है और उसके बेटे की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में डूंगला थाने के एएसआई सुमेर सिंह, एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जितेन्द्र, अनिल, जयप्रकाश, मेघचंद और रामधन शामिल रहे। डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम से प्रभारी एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द, जगदीश, कृष्णकांत, रमेश और अशोक ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहसागर किनारे बदलेगी मेवाड़ दर्शन दीर्घा की सूरत, खराब पेंटिंग्स और बंद लाइटें होंगी दुरुस्त लेकसिटी में पहली बार होगा कैपिटल मार्केट पर सीए सदस्यों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन