24 News Update चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में सहकारिता मंत्री गौतम दक के कथित वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने और तत्काल इस्तीफा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमाया रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति से संयमित भाषा और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा होती है, लेकिन वायरल ऑडियो में जिस तरह की कथित अभद्र भाषा सुनाई दे रही है, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के प्रति इस तरह की भाषा पूरे सिस्टम को गलत संदेश देती है।पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने मंत्री के “ऑडियो एडिटेड” होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ऑडियो से छेड़छाड़ हुई है तो सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यह भी सामने लाना चाहिए कि एडिटिंग किसने की। उन्होंने कहा कि किसी मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना अपने आप में गंभीर मामला है और संबंधित अधिकारी ने कानून के अनुसार कार्रवाई कर साहस दिखाया है। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या मंत्री।जाड़ावत ने कहा कि पुलिस और प्रशासन शासन व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। “अगर अधिकारी एक हाथ हैं तो कार्यकर्ता दूसरा हाथ हैं, दोनों के सहयोग से ही सरकार चलती है।” उन्होंने यह भी कहा कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ, वही पुलिसकर्मी मंत्री की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, ऐसे में यह मामला केवल राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक गरिमा से भी जुड़ा हुआ है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग दोहराई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांवलियाजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर पलटी, एक की मौत; छत पर बैठे यात्री सड़क पर गिरे हिन्दुस्तान जिंक कर्मचारी के क्लेम पर रिश्वत का खेल, ESIC शाखा प्रबंधक संदीपा वोहरा 10 हजार लेते ट्रैप