24 News Update नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे हैं, लेकिन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में जो किया, वह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार एशिया कप के मुकाबले में वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। यानी 196 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बटोर लिए। गेंदबाजों के पास उन्हें रोकने का कोई जवाब नहीं था और मैदान के हर कोने में छक्कों की बरसात होती रही।भारत-ए के सामने यूएई ने 50 ओवर में 249 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वैभव ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक और 28 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद 40 गेंदों में 150 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज डेढ़ सौ रन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक का रिकॉर्ड भी बनाया।वैभव 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 204 रन बनाकर आउट हुए। आर्यांश शर्मा ने लॉन्ग ऑफ पर उनका कैच पकड़ा। उस समय भारत का स्कोर 202 रन था। टीम ने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। अभिषेक शर्मा ने 5 गेंदों में 12 और प्रभसिमरन सिंह ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए।इससे पहले यूएई की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने 120 गेंदों में 130 रन की पारी खेली। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना सातवां शतक लगाया। भारत-ए के अरशद खान ने 43 रन देकर चार विकेट लिए और यूएई को 249 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा किया और 53 गेंदों में 204 रन बनाकर वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यूक्रेन युद्ध में रूस के 7 लाख से ज्यादा सैनिकों की मौत का अनुमान, सरकारी आंकड़ों से करीब 2 लाख अधिक