स्टेट क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई, आर्मी से भगोड़े ठग ने कई युवाओं को बनाया शिकार 245 News Update जयपुर । स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जोधपुर ग्रामीण के ओसिया थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को डिटेन कर लिया है। आरोपी की पहचान अनु सिंह उर्फ अनु पुत्र अर्जुन जाट निवासी बृज नगर कॉलोनी थाना मथुरा गेट भरतपुर के रूप में हुई है। यह आरोपी आर्मी से भगोड़ा है और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।यह मामला तब सामने आया जब गंगासिंह और प्रवीण भाटी नाम के दो व्यक्तियों ने 5 अप्रैल 2023 को ओसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 2022 को उनकी मुलाकात अनु सिंह से हुई, जिसने उन्हें आर्मी और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने प्रति व्यक्ति 3.5 लाख रुपये की मांग की।शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को कुल 10 लाख 70 हजार रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से दिए। पैसे मिलने के बाद, आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप पर जाली जॉइनिंग लेटर भेजे और फिर सभी संपर्क बंद कर दिए।क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन के निर्देश पर फरार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। उप महानिरीक्षक पुलिस श्री दीपक भार्गव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने चार दिन तक रेकी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आने वाला है। आसूचना संकलन एवं तकनीकी मदद से सूचना की पुष्टि होने पर स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी अनु सिंह साल 2018 में आर्मी से भाग गया था। आर्मी से भागने के बाद, उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और उसी साल उसे आर्म्स एक्ट के तहत भरतपुर जिले के चिकसाना थाने की पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। वह खुद को आर्मी का बताकर युवाओं को ठगता था। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को आगे की जांच के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस को सौंपेगी।एएसआई शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई इस पूरी कार्रवाई में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल बृजेश शर्मा और श्रवण कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रहा। इनके अलावा हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा भी टीम का हिस्सा थे। इस ऑपरेशन में मथुरा गेट थाने के एसएचओ मदनलाल मीणा और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में जमीन धोखाधड़ी का भंडाफोड़: डमी खातेदार महिला सहित 4 गिरफ्तार ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ चार गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ चार गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ चार गिरफ्तार