24 न्यूज अपडेट, जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोंकण रेलवे मार्ग पर संचालित तीन जोड़ी प्रमुख रेलसेवाओं की समय-सारणी में परिवर्तन किया है। यह बदलाव नॉन मानसून अवधि के दौरान प्रभावी रहेगा तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि अजमेर–एर्नाकुलम, हिसार–कोयम्बटूर तथा श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर रेलसेवाओं के प्रस्थान एवं आगमन समय में संशोधन किया गया है। अजमेर–एर्नाकुलम मरूसागर एक्सप्रेसगाड़ी संख्या 12978 अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार 10:15 बजे रवाना होकर शनिवार 04:20 बजे एर्नाकुलम पहुँचेगी।गाड़ी संख्या 12977 एर्नाकुलम से प्रत्येक रविवार 20:25 बजे रवाना होकर मंगलवार 15:25 बजे अजमेर पहुँचेगी। हिसार–कोयम्बटूर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेसगाड़ी संख्या 22475 हिसार से प्रत्येक बुधवार 13:45 बजे रवाना होकर शुक्रवार 14:30 बजे कोयम्बटूर पहुँचेगी।गाड़ी संख्या 22476 कोयम्बटूर से प्रत्येक शनिवार 14:55 बजे रवाना होकर सोमवार 16:05 बजे हिसार पहुँचेगी। श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेसगाड़ी संख्या 16311 श्रीगंगानगर से प्रत्येक मंगलवार 13:50 बजे रवाना होकर गुरुवार 19:10 बजे तिरुवनंतपुरम उत्तर पहुँचेगी।गाड़ी संख्या 16312 तिरुवनंतपुरम उत्तर से प्रत्येक शनिवार 15:45 बजे रवाना होकर मंगलवार 02:05 बजे श्रीगंगानगर पहुँचेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 71वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चैंपियनशिप जयपुर में शुरू – महाप्रबंधक अमिताभ ने किया शुभारंभ राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एसआई भर्ती 2021, पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला