24 न्यूज अपडेट, जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवाओं का जयपुर जंक्शन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। गाडी संख्या 09001/ 09002, मुम्बई सेट्रल-खातीपुरा (जयपुर)-मुम्बई सेट्रल स्पेशल और गाडी संख्या 09007/09008, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का जयपुर जंक्शन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। गाडी संख्या 09001 मुम्बई सेट्रल-खातीपुरा (जयपुर) सुपर फास्ट स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 02.06.2025 से मुम्बई सेट्रल से रात 22.20 बजे रवाना होगी वह रेलसेवा अगले दिन दोपहर 15ः45 बजे जयपुर जंक्शन स्टेशन पर आगमन एवं 15ः55 बजे प्रस्थान कर 16ः40 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी । इसी गाडी संख्या 09002 खातीपुरा (जयपुर) -मुम्बई सेट्रल सुपर फास्ट स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 03.06.2025 से खातीपुरा से शाम 18.40 बजे रवाना होगी वह रेलसेवा जयपुर जंक्शन स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन एवं 19ः25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर को 13ः30 बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। गाडी संख्या 09007 वलसाड-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 05.06.2025 से वलसाड से दोपहर 13ः50 बजे रवाना होगी वह रेलसेवा अगले दिन सुबह 07ः00 बजे जयपुर जंक्शन स्टेशन पर आगमन एवं 07ः10 बजे प्रस्थान कर 08ः10 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी । इसी प्रकार गाडी संख्या 09007 खातीपुरा (जयपुर) – वलसाड स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 06.06.2025 से खातीपुरा से शाम 18.40 बजे रवाना होगी वह रेलसेवा जयपुर जंक्शन स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन एवं 19ः25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर को 12ः00 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर के होटल को बम से उड़ाने की धमकी:गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म भी होटल में मौजूद थे, बम निरोधक दस्ता और एटीएस पहुंची शादी, उत्सव पर स्प्रे कर फाहे उड़ाने की परंपरा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : राज्यपाल बागड़े