24 News update उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेमटाल गोगुंदा निवासी गुलाबराम पुत्र माधुराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर आरजे 27 एएक्स 1557 को दीपकजी पंडित निवासी बुज सेमटाल के मकान के बाहर खड़ी की थी। परिवादी ने बताया कि 17 मई 2026 की रात करीब 8 बजे बाइक खड़ी करने के बाद वे सो गए। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उठकर नीचे आए तो वहां मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले में गोगुंदा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच बेकरिया थाना के एएसआई कालूलाल कर रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूरजपोल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का कहर, महिलाओं के पर्स छीन भागे RPSC ने जारी किया सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 12 से 18 जुलाई तक होगा बड़ा एग्जाम मुकाबला