24 News update उदयपुर। उदयपुर शहर में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। सूरजपोल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाश महिलाओं से पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला मामला उदियापोल महिला थाना के पास का है, जहां 24 मई की रात करीब 9:30 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश तेज रफ्तार में आए और महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में सूरजपोल थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 304(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच एएसआई महेश चंद्र कर रहे हैं।वहीं दूसरा मामला टाउनहॉल क्षेत्र से सामने आया। परिवादी हरिश शर्मा निवासी पथिक नगर सविना ने रिपोर्ट दी कि 24 मई को शाम करीब 7:50 बजे उनकी परिचित अनिता गुर्जर के साथ तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़िता अनिता गुर्जर वर्तमान में गोरेला, थाना नाई क्षेत्र में निवास करती हैं और मूल रूप से रणकपुर-सायरा की रहने वाली हैं। मामले में सूरजपोल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश मामले की पड़ताल कर रहे हैं।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कंपनी से कॉपर चोरी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सुबह उठते ही मालिक के उड़े होश