24 News Update उदयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंड ग्रेड) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेशभर में यह भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी।करीब 6500 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती में 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए आयोग ने विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया है। सोशल साइंस से होगी शुरुआतपरीक्षा का आगाज 12 जुलाई से ग्रुप-ए के सोशल साइंस विषय के साथ होगा। इस दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर आयोजित किया जाएगा, जबकि दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा होगी। 13 जुलाई को हिंदी का मुकाबलाग्रुप-बी में शामिल हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा 13 जुलाई को होगी। सुबह सामान्य ज्ञान और दोपहर में हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। साइंस और संस्कृत अभ्यर्थियों के लिए अलग दिनग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत विषय शामिल किए गए हैं। 14 जुलाई को साइंस विषय के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। सुबह सामान्य ज्ञान और दोपहर में साइंस का पेपर होगा। वहीं संस्कृत विषय की परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। गणित से लेकर गुजराती तक, ग्रुप-डी में कई विषयग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय रखे गए हैं। 16 जुलाई को सामान्य ज्ञान और गणित विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 17 जुलाई को इंग्लिश और उर्दू विषय की परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं 18 जुलाई को पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग के सामने सबसे बड़ी परीक्षा चुनौती12 लाख से अधिक उम्मीदवारों की मौजूदगी में यह भर्ती परीक्षा आयोग के लिए भी बड़ी प्रशासनिक चुनौती मानी जा रही है। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा, पेपर गोपनीयता और नकल रोकने को लेकर इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों ने अपनी अंतिम तैयारी तेज कर दी है। प्रदेशभर के कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों में भी तैयारी का माहौल चरम पर पहुंच गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सुबह उठते ही मालिक के उड़े होश कल्पेश प्रताप सिंह कनोज को मिली पीएच.डी. की उपाधि’