सेड़वा इलाके में 7 माह में तीसरी और जिले की 5वीं फैक्ट्री पकड़ी; एक गिरफ्तार, तीन नामजद जयपुर 23 फरवरी। बाड़मेर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में सेड़वा थाना पुलिस ने सिंहार क्षेत्र में चल रही एक अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री को तहस-नहस कर दिया है। पुलिस ने मौके से करीब 8.50 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स, कच्चा माल और उपकरण बरामद किए हैं।एसपी मीना ने बताया कि आरोपी आदम खान ने अपने खेत में मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया था ताकि किसी को शक न हो। लेकिन इस व्यवसाय की आड़ में बने एक छपरे के भीतर सफेद जहर यानी एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम और चौहटन वृताधिकारी जेठाराम की टीम ने दबिश दी। करोड़ों का नशा और कैमिकल बरामदपुलिस ने मौके से न केवल तैयार ड्रग्स, बल्कि उसे बनाने का पूरा सेटअप और भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ बरामद किए हैं। जिनमे 4 किलो 073 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 34.746 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड, अमोनिया, एसीटोन आदि, 48 किलो 021 ग्राम सफेद और काला पाउडर, 540 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, उपकरण कांच की बड़ी ट्रे, इलेक्ट्रिक कांटा और ड्रग्स बनाने की मशीनरी शामिल है।जिले में पिछले 7 महीनों के भीतर यह 5वीं ड्रग्स फैक्ट्री है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। अकेले सेड़वा थाना क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी कामयाबी है। एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी आदम खान निवासी सिंहार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दबिश के दौरान भागने में सफल रहे तीन अन्य आरोपियों करीम खान निवासी सिंहार और नवलाराम जाट व जीयाराम जाट निवासी दीपला को नामजद किया गया है।इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे सप्लाई नेटवर्क और स्थानीय कनेक्शन को खंगाल रही है।इस सफल ऑपरेशन में सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम, हेड कांस्टेबल आसुराम, और कांस्टेबल गंगाराम (विशेष भूमिका) सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में भागीदार बनें और अपराधियों की सूचना साझा करें, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एजीटीएफ जयपुर की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से आंखों में धूल झोंक रहा 15 हजारी इनामी तस्कर गिरफ्तार जल जीवन मिशन प्रकरण: हाईकोर्ट से पीयूष जैन सहित पांच आरोपियों को जमानत