उदयपुर। मल्लातलाई चौराहे पर स्कूटी का पंचर निकलवाने के लिए रुके युवक पर लट्ठ से जानलेवा हमला करने के मामले में अंबामाता थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विष्णु तेली वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अब उसके साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार, मल्लातलाई निवासी रोशन लाल तेली 16 नवंबर की शाम करीब 6 से 6:30 बजे खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में मल्लातलाई चौराहे पर एक साइकिल दुकान के सामने स्कूटी का पंचर निकलवाने के लिए रुके। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते विष्णु तेली अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रोशन लाल के सिर पर लट्ठ से कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल रोशन लाल का अस्पताल में उपचार जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शहर उमेश ओझा और सीओ नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार ठिकाने बदल रहे विष्णु तेली को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्या के प्रयास सहित 11 मामले दर्जगिरफ्तार आरोपी विष्णु तेली (36) पुत्र चम्पालाल तेली निवासी हरिदास जी की मगरी, थाना अंबामाता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़े, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय में चालान पेश हो चुके हैं। पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक लालसिंह, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह और राजेश, कांस्टेबल प्रकाश बिश्नोई (675), राजकमल और निलेश शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दंपती को सड़क पर गिराकर महिला का पर्स लूटा, छह घंटे में पकड़ा गया आरोपी; घंटाघर की वारदात भी कबूली दीपावली की रात युवक की हत्या और लूट का पर्दाफाश, झाड़ोल पुलिस ने आखिरी दो मुख्य आरोपी भी दबोचे, अब तक 9 गिरफ्तार