24 news Update बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के मोटागांव कस्बे से तीन दिन पहले लापता हुए दो व्यापारियों में से एक का शव गुरुवार को भीलूड़ा नदी से बरामद हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान मोटागांव निवासी सुरेश सोनी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवाल और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। वहीं, उनके दोस्त और पड़ोसी हर्षित सेवक की तलाश जारी है।तीन दिन से लापता थे दोनों व्यापारीजानकारी के अनुसार, मोटागांव निवासी दोनों व्यापारी दोस्त सोमवार दोपहर अपनी कार में घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस की तीन टीमें लगातार उनकी खोज में लगी थीं। शव सागवाड़ा थाना क्षेत्र के फलाटेड़ गांव में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास बह रही माही नदी के किनारे मिला। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और देखने से लग रहा है कि यह दो से तीन दिन पुराना है।डीएनए से होगी पुख्ता पहचानघाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवाल ने बताया कि शव की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच करवाई जा रही है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लापता व्यापारी हर्षित सेवक के छोटे भाई गगन सेवक ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे सुरेश सोनी घर से निकले थे। दोपहर 2:38 पर हर्षित से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह परतापुर से लौट रहा है। शाम 5:30 पर उसने पालोदा पेट्रोल पंप से कॉल कर थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद रात 8 बजे से उसका फोन बंद आने लगा। वहीं, सुरेश सोनी ने भी शाम 7:23 पर अपने दामाद से बात की थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोटागांव में दो व्यापारी दोस्त लापता, परिजनों में मचा कोहराम बांसवाड़ा बोदिया गांव में स्कूली बस का एक्सीडेंट, बच्चों को नहीं आई चोट, बड़ा हादसा टला