24 News Update जयपुर | दिल्ली में खराब मौसम की वजह से गोवा से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट को बुधवार रात जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। लेकिन इसके बाद विमान को दोबारा दिल्ली भेजने की अनुमति नहीं मिली और पायलट ड्यूटी टाइम खत्म होने के कारण फ्लाइट छोड़कर चला गया। नतीजतन, बड़ी संख्या में यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर पूरी रात और अगली सुबह तक परेशान होते रहे।फ्लाइट नंबर QP-1629 को दिल्ली की जगह जयपुर भेजा गयाजानकारी के अनुसार, 9 जुलाई की शाम 4:12 बजे गोवा से दिल्ली के लिए अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट QP-1629 रवाना हुई थी। लेकिन लगभग 6:30 बजे दिल्ली एयरस्पेस में पहुंचने के बावजूद खराब मौसम के चलते विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया।7:30 बजे फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।रातभर नहीं मिली टेकऑफ की अनुमति, पायलट चला गयाजयपुर लैंडिंग के बाद पायलट ने दिल्ली के लिए फिर से उड़ान भरने की अनुमति का इंतजार किया, लेकिन देर रात तक टेकऑफ की मंजूरी नहीं मिली। इस बीच पायलट की ड्यूटी अवधि पूरी हो गई, और वह विमान को वहीं छोड़कर चला गया।यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकालकर एयरपोर्ट के अराइवल एरिया में लाया गया। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना किया गया, जबकि कई लोग फ्लाइट से ही यात्रा पूरी करना चाहते थे।सुबह 8 बजे की फ्लाइट भी रवाना नहीं हुई, दोपहर 12 बजे दी गई नई जानकारीएयरलाइंस की ओर से यात्रियों को गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए नई फ्लाइट की जानकारी दी गई। लेकिन जब यात्री सुबह 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि फ्लाइट फिर से डिले (विलंबित) है।अब उन्हें दोपहर 12 बजे के बाद रवाना होने वाली फ्लाइट के बारे में बताया गया है।90 मिनट तक विमान में कैद रहे यात्री, न खाना मिला न जानकारीयात्री ने बताया, “अकासा एयरलाइंस की कार्यशैली बेहद खराब है। जयपुर लैंडिंग के बाद हमें लगभग 90 मिनट तक फ्लाइट के अंदर बंद रखा गया। कोई अधिकारी हमसे बात करने तक नहीं आया। खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। आखिरी समय में पायलट भी फ्लाइट छोड़कर चला गया। अब सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, कोई समाधान नहीं।” उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम लागू करने चाहिए।यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरलाइन के खिलाफ जताया विरोधइस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई यात्रियों ने अकासा एयरलाइंस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। यात्रियों का कहना है कि कंपनी की ओर से न तो पर्याप्त सूचना दी जा रही है, न ही बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया और एयरपोर्ट अधिकारियों के माध्यम से कंपनी के खिलाफ विरोध जताया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर जिला जेल में तैनात जेल प्रहरी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: 26 हजार रुपए की पहली किश्त लेते एसीबी की कार्रवाई दौसा पुलिस की बहादुरी को सलाम, कुएं में गिरी महिला को दो जाँबाज जवानों ने बचाया