नई दिल्ली, 7 मई। Indian Railways अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को पूरी तरह अपग्रेड करने जा रहा है। नए सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही यह जानकारी मिल सकेगी कि उनका वेटिंग टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना है। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अगस्त 2026 से ट्रेनों को नए सिस्टम पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपग्रेड प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पूरा बदलाव पारदर्शी व सुचारु तरीके से किया जाए। 1986 में शुरू हुआ था मौजूदा सिस्टम भारतीय रेलवे का वर्तमान पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम वर्ष 1986 में शुरू हुआ था। पिछले चार दशकों में इसमें कई छोटे बदलाव किए गए, लेकिन अब तेजी से बढ़ती ऑनलाइन टिकटिंग और यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए इसे पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, देश में कुल टिकट बुकिंग की लगभग 88 प्रतिशत मांग अब ऑनलाइन माध्यमों से पूरी हो रही है। वर्ष 2002 में इंटरनेट टिकटिंग शुरू होने के बाद मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुकिंग में लगातार तेजी आई है। AI से 94% तक सटीक होगी वेटिंग टिकट की जानकारी नए सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत AI आधारित वेटिंग लिस्ट प्रिडिक्शन फीचर होगा। पहले वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बताने की सटीकता लगभग 53 प्रतिशत थी, जिसे अब बढ़ाकर 94 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है। इससे यात्रियों को टिकट बुक करते समय ही सीट कंफर्म होने की संभावनाओं का बेहतर अनुमान मिल सकेगा। तेजी से लोकप्रिय हो रहा RailOne ऐप रेलवे का नया मोबाइल ऐप RailOne भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए इस ऐप को अब तक 3.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इनमें गूगल प्ले स्टोर से 3.16 करोड़ और एप्पल iOS प्लेटफॉर्म से 33 लाख से ज्यादा डाउनलोड शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, RailOne ऐप के जरिए प्रतिदिन करीब 9.29 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं। इनमें 7.2 लाख अनरिजर्व्ड टिकट और 2.09 लाख रिजर्व्ड टिकट शामिल हैं। एक ही ऐप में मिलेंगी कई सुविधाएं RailOne ऐप को ‘ऑल-इन-वन’ प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसमें टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड के अलावा लाइव ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म नंबर, कोच पोजीशन और Rail Madad जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। यात्री इसी ऐप के जरिए यात्रा के दौरान भोजन भी ऑर्डर कर सकेंगे, जो सीधे उनकी सीट तक पहुंचाया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नया ट्रेंड!! पहले अश्लीलता परोसो, पकड़े जाओ तो माफी मांग लो,,, आइटम सॉन्ग विवाद में घिरीं नोरा फतेही ने मांगी माफी, बोलीं- अब नहीं करूंगी अश्लील गाने, अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाउंगी जनता को पेट्रोल बचाने की सीख, सड़कों पर दौड़ते वीआईपी काफिलों की फिजूलखर्ची को कौन रोकेगा!!