मुंबई/नई दिल्ली, 7 मई। बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश हुईं और फिल्म ‘KD द डेविल’ के विवादित गीत ‘सरके चुनर’ को लेकर लिखित माफीनामा सौंपा। आयोग के सामने नोरा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं के प्रति गलत संदेश देना नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी, जिनसे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे। दरअसल, फिल्म ‘KD द डेविल’ के हिंदी वर्जन में रिलीज हुए गाने ‘सरके चुनर’ पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही और फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों को तलब किया था। आयोग की चेयरपर्सन Vijaya Rahatkar के सामने पेश होने के बाद नोरा ने मीडिया से कहा कि एक कलाकार के रूप में वह अपनी जिम्मेदारी समझती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने केवल फिल्म के कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और हिंदी डब वर्जन की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी माफी मांगने के साथ नोरा फतेही ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वह अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगी, ताकि समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सके। इस मामले में अभिनेता Sanjay Dutt भी पहले राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने भी सुधारात्मक कदम के तौर पर 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। गाने को लेकर हुआ था देशभर में विरोध 15 मार्च को रिलीज हुए ‘सरके चुनर’ गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कई लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा लिया था। गाने की आलोचना Ravi Kishan, Kangana Ranaut और Armaan Malik समेत कई कलाकारों ने भी की थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रोफेसर अमरिका सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से की शिष्टाचार भेंट 40 साल बाद बदलेगा रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम, AI बताएगा वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं