निंबाहेड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था, पकड़े जाने पर हर बार अपना नया नाम पता बताता है 24 News Update जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले को कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के काशी जिला पुलिस के 25 हजार रूपये के वांछित ईनामी आरोपी राजू उर्फ शिव पारदी पुत्र गोपाल उर्फ बिरजू को डिटेन कर गिरफ्तार करवाया। आरोपी काशी जिले के लंका थाने में 2020 से लूट के दौरान हत्या के मामले फरार था। निम्बाहेड़ा पुलिस ने कस्बे में हुई चोरी के मामले के गिरफ्तार किया था।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कस्बा निम्बाहेडा के वाम नगर में विगत दिनों हुई चोरी के मामले में निम्बाहेडा कोतवाली पुलिस के अनुसंधान अधिकारी एएसआई मय टीम द्वारा एमपी के नीमच निवासी दो आरोपी अजय पारदी पुत्र ज्ञान सिंह व राजू उर्फ शिवा पारदी पुत्र बिरजू उर्फ गोपाल एवं भोपाल निवासी आरोपी गणेश पूजा लालचंद पारदी को गिरफ्तार कर तफतीश के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तार बदमाश अंतर्राज्यीय पारदी गैंग के शातिर नकबजन होने से तीनों आरोपियों के इश्तिहार जारी करवाये गये थे।यूपी के काशी जिले के लंका थाने में राजू उर्फ शिवा पारदी लूट के दौरान हत्या के एक मामले में 2020 से फरार चल रहा है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन, वाराणसी द्वारा आरोपी राजू उर्फ शिवा एवं उसके दो अन्य साथियों पर 25-25 हजार रूपये के ईनाम घोषित किये गये है। उक्त आरोपी राजु पारदी को चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। आरोपी के निवास के पते में विरोधाभास होने पर उसके फोटो से मिलान किया गया तो राजु पारदी, काशी जिले के थाना लंका का ईनामी अभियुक्त होना पाया। जिसकी सूचना काशी पुलिस को दी गई। थाना लंका पुलिस टीम थाना कोतवाली निम्बाहेडा पहुंची। कोर्ट से आदेश प्राप्त कर अभियुक्त राजु पारदी को निम्बाहेडा जेल से प्राप्त करवाकर सुपुर्द किया गया। आरोपी राजु पारदी शातिर बदमाश हैं जो किसी भी थाने के प्रकरण में गिरफ्तार होने पर हर बार अपना नया नाम पता बताता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चूरू डीएसटी सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : एक करोड़ की लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी – खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा का ओरछा स्टेशन पर ठहराव