राजसमंद। नाथद्वारा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तलवार बनाने और स्टॉक करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने कबाड़ गोदाम और वेल्डिंग दुकान पर दबिश देकर 9 हजार 228 तलवारें बरामद की हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उपली ओडन इलाके में कबाड़ गोदाम की आड़ में बड़े स्तर पर तलवारों की मैन्यूफैक्चरिंग और स्टॉकिंग की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से 9 हजार 32 तलवारें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार कई तलवारें पूरी तरह तैयार थीं, जबकि कई पर धार लगाने और फिनिशिंग का काम चल रहा था। मौके से ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन और पॉलिशिंग मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। गोदाम में मौजूद अजय सिकलीगर और सोनू सुथार तलवारों से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वेल्डिंग दुकान पर भी कार्रवाई पुलिस ने दूसरी कार्रवाई भी उपली ओडन क्षेत्र में ही एक वेल्डिंग दुकान पर की, जहां तलवारें तैयार की जा रही थीं। यहां से 196 तलवारें बरामद कर सिकंदर सिकलीगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर डीवाईएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation थाने की मेस में एएसआई ने की आत्महत्या: फंदे से लटका मिला शव, रात तक था सामान्य