राजसमंद, 3 मई। जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के आसोटिया गांव में हुई मारपीट और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदिर निर्माण सामग्री रास्ते में डालने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में आरोपियों ने सुपारी देकर हमला करवाया था। पुलिस के अनुसार घटना 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। आसोटिया निवासी सगे भाई भेरूलाल प्रजापत और रवि प्रजापत घर लौट रहे थे। इसी दौरान सती माता मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर की अखरिया बैठक के पास गली में पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में भेरूलाल प्रजापत के पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई और वह मौके पर बेहोश हो गया। वहीं रवि प्रजापत को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों के पिता सुरेश प्रजापत (55) ने 4 अप्रैल को कांकरोली थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गट्टा जावड़िया का पीड़ित पक्ष से मंदिर निर्माण सामग्री रास्ते में डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसने चंद्रशेखर उर्फ आकाश भील और उदयलाल छापरवाल को सुपारी देकर हमला करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज उर्फ गट्टा जावड़िया, चंद्रशेखर उर्फ आकाश भील, उदयलाल छापरवाल, जगदीश उर्फ लक्की भील, दिनेश भील और रोहित प्रजापत सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाथद्वारा में कबाड़ गोदाम की आड़ में चल रही थी तलवार फैक्ट्री, 9 हजार से ज्यादा हथियार जब्त अलवर में एसीबी का ट्रैप: पीडब्ल्यूडी एईएन 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार