– भक्तामर स्तोत्र के श्लोक 20 की व्याख्या में मातृशक्ति के महत्व पर दिया संदेश24 News Update उदयपुर, 29 अगस्त। उदासीन आश्रम, अशोक नगर स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री 108 अरहसागर महाराज एवं मुनि श्री 108 सुहित सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आहारचर्या भी सानंद संपन्न हुई।चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया ने बताया कि आचार्य मानतुंग स्वामी द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र के श्लोक क्रमांक 20 पर मुनिश्री की मंगल देशना हुई। मुनिश्री अरहसागर महाराज ने कहा कि मां का स्थान संसार में अद्वितीय है। वह पूर्व दिशा के सूर्य के समान है, जो अपने स्नेह और संस्कारों से जीवन को प्रकाशित करती है। मां बच्चे को जन्म देने के साथ ही उसके जीवन में संस्कार, करुणा, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों का बीजारोपण करती है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिवारों की संरचना और जीवनशैली में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। ऐसे समय में मां के प्रति सम्मान, वात्सल्य एवं कृतज्ञता का भाव और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। जैसे असंख्य तारों के बीच सूर्य का प्रकाश अद्वितीय है, वैसे ही संतान के जीवन में मां का स्थान सर्वोच्च है। मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक व्यवहार का हिस्सा होना चाहिए। मां है तो संस्कार हैं, संस्कार हैं तो संस्कृति है। मातृशक्ति के स्नेह से ही जीवन प्रकाशित होता है। मां की न तो किसी से तुलना की जा सकती है और न ही उसका स्थान कोई ले सकता है।धर्म प्रभावना समिति अध्यक्ष कुंथु कुमार जैन गणपतोत एवं मीडिया प्रभारी रमेश वैद ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 6.30 बजे गुरु भक्ति का आयोजन हुआ। इसके बाद छहढाला जी का प्रवचन एवं आरती संपन्न हुई।पंडित भुवनेश शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में धर्म प्रभावना समिति अध्यक्ष कुंथु कुमार जैन गणपतोत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया, प्रकाश अखावत, राजेंद्र अखावत, रमेश वैद, शशिकांत शाह, कैलाश गंगवाल, नरेंद्र टाया, जगदीश जैन, मनोज कमावत, पारस शाह, हेमंत बोहरा, मनीष गोदावत, पंकज ठाकुर्डिया, अशोक डवारा, दिनेश सोनी, अर्चना पटवारी, सर्वेश जैन, प्रभा टाया, इंदिरा डवारा, कल्पना गागांवत, निर्मला वेद, मंजू शाह, सरोज बोहरा, संगीता डवारा, सम्पत देवी गणपतोत, सावित्री टाया सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद मन्नालाल रावत का अमरपुरा जागीर में भव्य स्वागत सविना से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, अपहरण का आरोप