24 News Update उदयपुर, 29 अगस्त। सविना थाना क्षेत्र के मेलडी माता रोड से एक विवाहिता के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला के पति (प्रार्थी) ने सविना थाने पहुँचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, 26 अगस्त की दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच महिला घर से बिना बताए कहीं निकली थी, जिसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। अंततः 28 अगस्त को थाने में औपचारिक शिकायत दी गई। सविना थाना पुलिस ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 140(3) के तहत अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत किया है। मामले की जांच मेलडी माता रोड चौकी के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) देवीलाल को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ASI देवीलाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अंतिम बार देखे जाने वाले स्थानों पर सुराग जुटाने में लगी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मां स्नेह और संस्कारों से जीवन को प्रकाशित करती है : मुनि अरहसागर महाराज अम्बामाता में जमीन पर कब्जा और जान से मारने की धमकी का आरोप