24 News Update पाडवा। दिगम्बर जैन समाज की गहन आस्था और तप–साधना का प्रतीक माने जाने वाले तीर्थराज सम्मेद शिखर की वंदना के लिए पाडवा से दिगम्बर जैन श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। झारखंड राज्य में स्थित इस पावन तीर्थ की यात्रा के लिए कुल 25 तीर्थयात्री पाडवा में विराजित गुरु मां गणिनी आर्यिका सुप्रकाश मति माताजी का आशीर्वाद लेकर जयपुर से ट्रेन द्वारा प्रस्थान किया।तीर्थराज सम्मेद शिखर, झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन क्षेत्र में स्थित है, जिसे वर्तमान चौबीसी के 20 तीर्थंकरों एवं करोड़ों मुनियों की निर्वाण स्थली के रूप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। यही कारण है कि देशभर से जैन श्रद्धालु कठिन तपस्या और संयम के साथ इस तीर्थ की वंदना के लिए पहुंचते हैं।यात्रा का नेतृत्व पाडवा दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष जिग्नेश फलोजिया एवं समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया कर रहे हैं। जत्थे में विजय पगारिया, कपिल फलोजिया, तरुण जीवावत, जितेन्द्र सलावत, कौशल सलावत, पूजा पगारिया, मीनाक्षी पगारिया, पिनल, शीतल फलोजिया, चांदनी जीवावत, नीलम जैन, काव्या, लवि पगारिया सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।श्रद्धालुओं का दल शनिवार को पर्वतराज सम्मेद शिखर की कठिन पैदल वंदना करेगा और वागड़ अंचल सहित समस्त समाज के लिए सुख, शांति और मंगल की कामना करेगा।लगभग 9 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई, पर्वत शिखर पर 9 किलोमीटर की परिक्रमा एवं पुनः 9 किलोमीटर की उतराई करनी होती है। 27 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा श्रद्धालु मध्य रात्रि से ही प्रारंभ करते हैं, ताकि सूर्योदय से पूर्व निर्वाण भूमि की वंदना कर सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, चीन से जापान तक महसूस हुए झटके BSF भर्ती मैदान में अचानक अफरा-तफरी: श्रीगंगानगर में रनिंग टेस्ट के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 18 घायल