24 News Update श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की भर्ती प्रक्रिया उस समय अप्रत्याशित रूप से बाधित हो गई, जब रनिंग टेस्ट के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अभ्यर्थियों पर हमला कर दिया। घटना में 18 कैंडिडेट घायल हो गए, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।यह घटना 48वीं बटालियन BSF कैंप ग्राउंड में सुबह करीब 10 बजे हुई। भर्ती के पहले बैच में करीब 100 कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट के तहत दौड़ में शामिल थे। इसी दौरान कैंप परिसर में पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों से अचानक झुंड उड़कर नीचे आया और दौड़ रहे युवाओं पर हमला कर दिया।दौड़ते मैदान में मची भगदड़हमले से घबराए कैंडिडेट जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 60 कैंडिडेट्स को डंक मारे गए, जिनमें से 18 की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। तीन कैंडिडेट्स को एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे BSF अधिकारीघटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते राहत और मेडिकल सहायता पहुंचा दी गई, जिससे स्थिति पर काबू पाया जा सका। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पर पड़ा असरBSF अधिकारियों के अनुसार, आज भर्ती का पहला दिन था और करीब 700 कैंडिडेट्स श्रीगंगानगर पहुंचे थे। हादसे के बाद इस बैच की रनिंग टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। कैंप परिसर में सुरक्षा और एहतियाती इंतजामों की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि आगे इस तरह की घटना दोबारा न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पाडवा से तीर्थराज सम्मेद शिखर की पदयात्रा, 25 दिगम्बर जैन श्रद्धालुओं का जत्था रवाना चंडीगढ़ में नकली करेंसी रैकेट बेनकाब: सोशल मीडिया के बना ‘गुरुकुल’ से सीखा, एक करोड़ से ज्यादा के जाली नोट छापे