24 News Update जयपुर। राजधानी में वीआईपी कल्चर का दिखावा करने की कोशिश एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के आगे धरी रह गई। हाथोज इलाके में मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को जब्त किया, जिस पर अवैध रूप से “विधायक” लिखी नेमप्लेट और प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। मामले में ड्राइवर द्वारा रौब झाड़ने से लेकर रिश्वत देने तक की कोशिशें सामने आईं।चेकिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह ने संदिग्ध कार को रोका। पूछताछ में ड्राइवर श्याम (निवासी झोटवाड़ा) ने दावा किया कि यह गाड़ी किसी विधायक की है और उसे तुरंत जाने दिया जाए। हालांकि धारासिंह ने साफ कर दिया कि वे संबंधित विधायक और उनकी अधिकृत गाड़ी को भलीभांति पहचानते हैं, क्योंकि वह रोज इसी मार्ग से गुजरती है। इसके बाद ड्राइवर की बातों पर संदेह गहरा गया। रिश्वत का ऑफर, फिर दबाव बनाने की कोशिशजब ‘विधायक’ का नाम काम नहीं आया, तो ड्राइवर ने मामला दबाने के लिए पुलिसकर्मी को 20 हजार रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की। मना करने पर एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दबाव बनाने लगा। उसने यहां तक कह दिया—“गाड़ी जब्त करके कौन सा कलेक्टर बन जाओगे।” जांच में खुला फर्जीवाड़ादस्तावेजों की जांच में सामने आया कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर RNN 10 है और यह सलुंबर निवासी तुषार के नाम दर्ज है। यानी वाहन का किसी विधायक या उनके कार्यालय से कोई लेना-देना नहीं था। ड्राइवर केवल अवैध वीआईपी सुविधा लेने और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी नेमप्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह ने तत्काल ट्रैफिक सीआई कविता शर्मा को सूचना दी। उनके निर्देश पर कार को जब्त कर कालवाड़ थाने भिजवा दिया गया।कालवाड़ थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को थाने में खड़ा कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में संबंधित विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से उन्हें सूचना मिली थी, लेकिन वाहन या व्यक्ति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरकारी स्कूलों में पप्पू अब पासबुक पढ़कर पास होगा, 9 साल से लगा प्रतिबंध हटा समन्वय से सुदृढ़ होगा प्रशासन: डीजीपी का जोर, IFS प्रोबेशनर्स के साथ संवाद