24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती लिम्बोडी बडी के करीब निजी विद्यालय बस से निचे गिरने से बालक की मौत हो गई आक्रोशीत परिजनो ने विद्यालय के विरूद्व ज्ञापन देते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने तथा विद्यालय पंजीकरण रद्ध करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया की उपरोक्त विषयांतर्गत राष्ट्रीय पशुपालक संघ, जिला डूंगरपुर अत्यंत दु:ख के साथ निम्नलिखित तथ्यों से अवगत कराना चाहता है कि घटना का विवरण छात्र जतिन रेबारी (कक्षा 07), निवासी लिम्बोड बड़ी, गुलाबपुरा स्थित निजी विद्यालय का नियमित छात्र था। दिनांक 17 मार्च को दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच, विद्यालय के वाहन से गिर जाने के कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। संवेदना का अभाव वाहन चालक की लापरवाही का आलम यह था कि छात्र के गिरने के बाद भी वह वाहन आगे ले गया। अन्य छात्रों के चिल्लाने पर वह वापस आया, घायल छात्र को बस में ही रखा और करीब दो घंटे तक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय बस में ही घुमाता रहा। अंत में, छात्र को उसके घर के पास छोडक़र चालक वहां से भाग गया। परिजनों द्वारा छात्र को तत्काल उपचार हेतु साई ऑर्थोपेडिक और फिर एम.एम. पाटीदार हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ स्थिति गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण रास्ते में ही छात्र जतिन की मृत्यु हो गई। विद्यालय प्रशासन का अमानवीय रवैया, घटना के पश्चात जब विद्यालय संस्थापक व प्रशासन से संपर्क किया गया, तो सांत्वना देने के बजाय परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें चुनौती दी गई। विद्यालय प्रशासन की यह संवेदनहीनता और बसों में क्षमता से अधिक छात्रों को (भेड़-बकरियों की तरह) भरना उनकी घोर लापरवाही को दर्शाता है। जिनके विरूद्व कार्यवाही करते हुए विद्यालय के समस्त वाहनों की फिटनेस और क्षमता की तत्काल उच्च स्तरीय जांच,पंजीकरण निलंबन जांच प्रक्रिया पूरी होने तक उक्त विद्यालय का पंजीकरण तुरंत प्रभाव से निलंबित कर विद्यालय परिसर को सील किये जाने दोषी वाहन चालक एवं गैर जिम्मेदार विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने व उचित मुआवजा, पीडीत परिवार को विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से उचित आर्थिक मुआवजा दिलाया जावे। सहित मांग की गई।
निजी विद्यालय बस से गिरने से बालक की मौत, परिजनों ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन

Advertisements
