24 News Update सराड़ा (सलूम्बर), 11 मई। जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद और ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सहायक वनपाल रमेशचंद्र मीणा को जयसमंद रेंज से हटा दिया है। विभागीय आदेश के तहत उनका स्थानांतरण क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन्यजीव पानरवा कार्यालय में किया गया है।जानकारी के अनुसार सहायक वनपाल रमेशचंद्र मीणा के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि वे आमजन और श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करते थे तथा रखेश्वर महादेव मंदिर आने वाले लोगों को परेशान किया जाता था। इसी को लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध बढ़ रहा था।मामला 27 अप्रैल 2026 को उस समय और अधिक तूल पकड़ गया, जब झुमर बावड़ी क्षेत्र में आयोजित एक बैठक के दौरान वनपाल कन्हैयालाल पटेल के साथ कथित मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप सामने आया। बताया गया कि घटना के समय वन विभाग के अधिकारी सहित करीब 25 से 30 लोग मौके पर मौजूद थे।घटना के बाद आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में संबंधित कार्मिक को हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा था।लगातार बढ़ते जनदबाव के बाद वन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश को क्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोमनाथ पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं राष्ट्र गौरव के साथ मनाया गया