24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। बुधवार को आयोजित बार काउंसिल चुनाव के अंतर्गत निंबाहेड़ा मतदान केंद्र पर उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 90.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिनमें 83.33 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्र के लिए नियुक्त पॉलिंग ऑफिसर रणवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया स्थानीय बार संघ निम्बाहेड़ा में मतदान केंद्र के ऑब्जर्वर विकास पंचोली (एसडीएम) एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02 पलाश मीणा की देखरेख में विहित प्रक्रिया अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि कुल 204 मतदाताओं में से 184 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर फहीम खान बक्षी, अनिल आमेटा (रीडर, एसीजेएम कोर्ट), राजाराम मीणा (कनिष्ठ सहायक, उपखण्ड कार्यालय निम्बाहेड़ा), ईष्वरलाल धाकड़ (पोलिंग एजेंट), भैरूलाल नलवाया, महेष टेलर एवं पुलिस जाप्ता उपस्थित रहा। सम्पूर्ण मतदान के दौरान बार संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह राणावत का आवश्यक सहयोग रहा। मतदान उपरांत सामग्री सुरक्षित रखी गई |मतदान केंद्र निम्बाहेड़ा संख्या 88 पर मतदान सम्पन्न होने के बाद मत पेटी को मतदान सामग्री एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित उपखंड अधिकारी एवं एसीजेएम-2 निम्बाहेड़ा की उपस्थिति में, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (ठब्त्) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए नियमानुसार ज्यूडिशियल कोर्ट परिसर के एक कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया। साथ ही, आलमारी एवं कक्ष के द्वार को विधिवत सील (चिट चस्पा) कर कोर्ट मालखाना प्रभारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। राजस्थान के कानूनी गलियारों में बुधवार को निम्बाहेडा में भी लोकतंत्र का बडा उत्सव पूरे जोष और उत्साह के संपन्न हुआ । 8 साल बाद आयोजित बार काउंसिल आॅफ राजस्थान चुनाव में प्रदेष भर के अधिवक्ताओं ने बढ- चढकर हिस्सा लिया। निम्बाहेडा में मतदान केन्द्र संख्या 88 पर षांतिपूर्ण माहौल में सपन्न हुआ और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निम्बाहेडा में मतदान केन्द्र संख्या 88 पर कुल 204 मतदाताओं में से 184 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां 90.19 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया निम्बाहेडा मतदान केंन्द्र पर 90.19 प्रतिषत मतदान, 83.33 प्रतिषत महिला अधिवक्ताओं ने भी मतदान किया । जो वकिलों की भागीदारी और लोकतांत्रित जागरूकता को दर्षाता है। प्रत्याषियों के बीच मुकबला रोचक बन रहा और स्थानीय अधिवक्ताओं की नजर पूरे दिन चुनाव प्रक्रिया पर टिकी रही। 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 234 उम्मीदवार मैदान में थे। अधिवक्ताओं ने मतदान केन्द्र संख्या 88 पर सुबह 8 बजे से षाम 5 बजे तक मतदान किया और अपने प्रतिनिधियों के चयन में भागीदारी निभाई। निष्पक्ष और षांतिपूर्ण मतदान सुनिष्चित करने के लिए हाईकोर्ट के निर्देष पर सभी मतदान केंद्रो पर कडै सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस बल तैनाती में पूरी प्रक्रिया की। मतदान समाप्ति के पश्चात अधिवक्ता गण में उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला। सभी ने मतदान केंद्र पर तैनात टीम का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट ने राजस्थान में क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल की मेजबानी की विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में चलेगा जागरुकता अभियान, मलेरिया को समाप्त करने के लिए 25 को लेंगे शपथ