24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें आमजन को मलेरिया के प्रति जागरुक कर प्रदेश से मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस साल 2026 में मलेरिया दिवस की थीम Malaria: Now We Can, Now We Must है। विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, एसडीएच, सीएचसी, यूपीएचसी, सब सेंटर, स्कूल, कॉलेज व गांव स्तर पर गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसको लेकर सीएमएचओ डॉ. ताराचन्द गुप्ता ने जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि विश्व मलेरिया दिवस आवश्यक निर्देश दिए है।डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पुनीत कुमार तिवारी ने पर 25 अप्रैल को आमजन को मलेरिया रोग, उसके कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक रविवार को सूखा दिवसश् मनाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। सभी चिकित्सा संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी स्वंय एवं अधिक से अधिक लोगों से जागरूकता संदेशों के वीडियो बनाकर अधिक से अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर साझा करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंच सके। इन गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो जिला स्तर पर भी भिजवाएं जाएं।पेम्पलेट वितरण तथा सार्वजनिक स्थानों जनसमुदाय को जागरूक करने के लिए जिलेभर में आईईसी गतिविधि यां भी आयोजित की जाएंगी। इसके तहत पोस्टर प्रदर्शनी, नारा लेखन, पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आईईसी कॉर्नर के माध्यम से मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। चिकित्सा विभाग का मानना है कि समय रहते जागरूकता ही मलेरिया नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है।इसके अलावा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों को गति देने पर चर्चा होगी। 25 से 30 अप्रैल तक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पेयजल समितियों की बैठके भी आयोजित होंगी। इन बैठको में समिति सदस्यों को मलेरिया के प्रति जागरूक कर गांव स्तर पर सफाई, जलभराव रोकने और की मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के उपायों पर जोर दिया जाएगा।सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने चिकित्सा संस्थानों में मौजूद हैचरीज की साफ-सफाई कर उनमें पानी पुनः भरवाने तथा गम्बूशिया मछलियां डालने के निर्देष भी दिए है। यह मछलियां मच्छरों के लार्वा खाकर उनकी संख्या नियंत्रित करने में सहायक होती हैं।सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि घरों और सा आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी काम उपयोग करें और बुखार आने पर तुरंत जांच करवाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेडा मतदान केंन्द्र संख्या 88 पर 90.19 प्रतिषत मतदान, 83.33 प्रतिषत महिला अधिवक्ताओं ने भी मतदान किया, वकीलों का महाकुंभ, निम्बाहेडा में दिखा जबरदस्त उत्साह छोटीसादड़ी में टेंट गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक विधायक कृपलानी ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश