24 news Update जयपुर। मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत से एक दिन पहले राजस्थान में शनिवार सुबह से करीब 8000 स्लीपर बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया। जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने यह कदम उठाया है।ऑल राजस्थान कॉन्टेक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल शुरू हुई, लेकिन एसोसिएशन में ही इस फैसले को लेकर मतभेद उभर आए हैं। कई जिलों में बसें बंद हैं तो कुछ जगह ऑपरेटर्स ने मनमाना किराया वसूलते हुए बसें चलाईं। जयपुर में यात्रियों से सामान्य 600 रुपए की जगह 3500 रुपए तक किराया वसूले जाने की शिकायतें मिली हैं।तीन लाख लोग फंसे, रोडवेज में पैर रखने की जगह नहींबसें बंद होने से जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पाली सहित कई जिलों में यात्रियों को भारी परेशानी हुई।दावा है कि बसें नहीं चलने से करीब तीन लाख यात्री फंस गए।जयपुर रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ इतनी थी कि VDO परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को सीट के लिए खिड़की से बसों में घुसना पड़ा।रेलवे स्टेशनों पर भी 3 गुना यात्री भार दर्ज किया गया।ऑपरेटर्स बोले– कार्रवाई मनमानी, सुधार को समय देंबीकानेर बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष समुंदर सिंह ने कहा, “हम सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं। अगर नए मानक तय किए जा रहे हैं, तो हमें उन्हें लागू करने के लिए कम से कम दो-तीन महीने का समय दिया जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग मनमाने तरीके से चालान काट रहा है और बसों को सीज कर रहा है। कई जिलों में असर, कई जगह बसें चलती रहींपाली, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में बसें पूरी तरह बंद रहीं, जबकि जयपुर में कुछ बसें सिंधी कैंप से खाटूश्यामजी और दिल्ली रूट पर संचालित होती रहीं।बाड़मेर-जोधपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बस सर्विस अंतराल 30 मिनट से घटाकर 20 मिनट कर दिया है। ऑनलाइन बुकिंग बंद, ट्रेनें फुलजोधपुर, पाली और जयपुर में प्राइवेट बस कंपनियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग काउंटर बंद कर दिए हैं। यात्रियों को तत्काल टिकट न मिलने पर जनरल बोगियों में सफर करना पड़ा। हड़ताल से विवाह सीजन और धार्मिक आयोजनों पर भी असर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द बस सेवा बहाल नहीं हुई तो अगले कुछ दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीरजा मोदी स्कूल में चौथी मंजिल से गिरी छात्रा, मौत, पसलियां टूटीं, सिर में गहरी चोट; स्कूल प्रबंधन पर सबूत मिटाने का आरोप, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार प्राचार्य जगदीश नारायण मीणा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई, ढेलाना विद्यालय परिवार ने तिलक, माला और उपरणा से किया सम्मान