कॉमनवेल्थ और एशियन चैंपियनशिप में भी निभा चुके हैं मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी उदयपुर। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में अपनी निर्णायक भूमिका से पहचान बना चुके उदयपुर के विनोद साहू को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित खालसा कॉलेज सभागार में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता एवं वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उन्हें चीफ जूरी एवं मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि विनोद साहू राजस्थान के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी-वन रेफरी हैं। वे इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चीफ जूरी एवं मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। इनमें कॉमनवेल्थ और एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। विनोद साहू 24 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से दुर्ग रवाना होंगे। वे वर्तमान में पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष और फेडरेशन की वित्त समिति के चेयरमैन भी हैं। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान के कई निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी का दर्जा हासिल कर चुके हैं। दुर्ग प्रवास के दौरान साहू 24 नवंबर की शाम आयोजित होने वाली पावरलिफ्टिंग इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहसागर किनारे तारों में लगी आग से मचा हड़कंप, महापौर पारस सिंघवी ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा! पहाड़ी खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, पुलिस ने उखाड़े 415 किलो पौधे