नई दिल्ली। भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। तोपों की सलामी के साथ समारोह की शुरुआत हुई।गणतंत्र दिवस परेडपरेड की शुरुआत 300 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर “सारे जहां से अच्छा“ की धुन बजाकर की। 5000 कलाकारों ने देश की संस्कृति, विकास और विरासत का प्रदर्शन किया। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हुईं। इस साल की थीम ’गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ रही। झांकी में तीनों सेनाओं की संयुक्त शक्ति और नेटवर्किंग की झलक दिखाई गई। सांस्कृतिक कलाकारों ने पूरे परेड पथ पर प्रदर्शन किया, जो पहली बार हुआ।विशेष अतिथि और आमंत्रण|इस बार 10,000 विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया। इनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, हथकरघा कारीगर, वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता, और ग्राम सरपंच शामिल थे।सांस्कृतिक और सैन्य प्रदर्शनपरेड ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ’सशक्त और सुरक्षित भारत’ रहा।एमआई -17 के फ्लैग फॉर्मेशन से शुरू हुआ फ्लाईपास्टएरियल परेड की शुरुआत चार एमआई -17 के फ्लैग फॉर्मेशन के साथ हुई। ये डप-17 तिरंगा और भारतीय सैन्य फोर्सेज के तीन ध्वज लिए आए। इसके बाद देश के सबसे एडवांस्ड फाइटर एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट किया। ये एयरक्राफ्ट पांच फॉर्मेशन बनाए।3 MiG-29s का कटार फॉर्मेशन5 जैगुआर एयरक्राफ्ट का अमृत फॉर्मेशन6 राफेल जेट का वजरंग फॉर्मेशन3 सुखोई-30s का त्रिशूल फॉर्मेशन2 अतिरिक्त सुखोई के साथ नेत्र एयरक्राफ्ट Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमपीयूएटी में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने किया ध्वजारोहण चित्तौड़गढ़ : सहकारिता मंत्री गौतम दक ने फहराया तिरंगा, 1300 बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, 64 का सम्मान, उदयपुर के रहने वालों को सम्मान से नाराजगी