24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ। चित्तौड़गढ़ में गणतंत्र दिवस के समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक ने ध्वज फहराया। समारोह के दौरान करीब 800 बच्चों ने व्यायाम का प्रदर्शन किया, वहीं लगभग 500 बच्चों स्टेडियम में अलग-अलग प्रस्तुतियां दी। सबसे ज्यादा सैनिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने जिम्नास्टिक करतब दिखा कर सबको अपनी और आकर्षित किया। 12 प्लाटून परेड और मार्च पास्ट की सलामी दी। समारोह सुबह 9ः05 बजे शुरू हुआ। 64 उत्कृष्ट और सराहनीय काम करने वाले लोगों को पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में उदयपुर के रहने वाले शामिल है। जबकि जिले के ही पुलिस विभाग को इससे नजरअंदाज किया गया।मुख्य अतिथि ने परेड का किया निरीक्षणचित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि इसके बाद परेड निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। 12 प्लाटून शामिल हुए। परेड में महिला बटालियन पुलिस, होमगार्ड,, गाइड, सीटी गर्ल्स स्कूल की बालिकाएं, सेंट पॉल स्कूल के बच्चे, हिंदुस्तान स्काउट, सैनिक स्कूल से जल, थल, नभ और बालिकाओं की कुल 4 प्लाटून शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एडिशन एसपी सरिता सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एडिशन एसपी सरिता सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शनअतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। इस दौरान लगभग 30 स्कूलों के 800 बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इसके अलावा लगभग 500 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया। सैनिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने जिम्नास्टिक और करतब दिखाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। गाड़ियां लाहौर के स्टूडेंट्स पिरामिड बनाया। पीएम स्टेशन गर्ल्स स्कूल के स्टूडेंट्स खेलों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।64 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानमुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 64 अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ठ और सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। लेकिन आश्चर्य की बात है इस दौरान उदयपुर के रहने वाले का चित्तौड़गढ़ जिलास्तरीय प्रोग्राम में सम्मानित किया गया। जबकि जिले के ही पुलिस विभाग को नजरअंदाज किया गया है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन आदि कार्यक्रम हुए और राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 76वां गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, 21 तोपों की सलामी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं चीफ गेस्ट, परेड और 31 झांकियों ने लुभाया प्रयागराज महाकुंभ में स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि