24 News Update चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ में गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार सुबह कुछ राहत मिली, जब अलसुबह अचानक बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई। लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी, क्योंकि कुछ ही समय बाद तेज धूप ने दोबारा गर्मी का एहसास करवा दिया। इससे पहले सोमवार शाम से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई थी। अब मौसम विभाग ने जिले के लिए अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी दी है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी चित्तौड़गढ़ में बीते 3 दिनों के तापमान पर नजर डालें तो गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई है। सोमवार (2 जून): अधिकतम तापमान 38.3°C, न्यूनतम तापमान 23.2°C रविवार (1 जून): अधिकतम तापमान 38.5°C, न्यूनतम तापमान 26.1°C शनिवार (31 मई): अधिकतम तापमान 39.3°C, न्यूनतम तापमान 28.6°C मौसम विभाग का अलर्ट: तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि दिन में कहीं-कहीं तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।4 जून से 6 जून तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 4 जून से 6 जून तक जिले में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसका मतलब है कि इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन दिनों जरूरी रूप से बाहर न निकलें, खासकर जब आसमान में बादल हों या हवाएं तेज चल रही हों। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चित्तौड़गढ़ में मानसून से पहले की बारिश ने दस्तक दे दी है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में रिटायर्ड ASI के बेटे की गोली मारकर हत्या:हिस्ट्रीशीटरों ने होटल में घेरकर फायरिंग की, पहली मंजिल से नीचे फेंका पति बनता था भाई, पत्नी बनती थी दुल्हन:फर्जी शादी कर लाखों रुपए लूटे, MP और राजस्थान में फैलाया जाल-अब जेल में दोनों