व्यवहार ठीक रहा तो टाइगर शिवाजी संग बनेगी जोड़ीजयपुर। राजस्थान के वन्य जीव प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क से मंगलवार सुबह रवाना हुई बाघिन भक्ति 45 घंटे का सफर कर आज सुबह जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहुंच गई है। जहां वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में बाघिन भक्ति को फिलहाल 21 दिनों तक क्वारंटाइन रखा जाएगा। इसके बाद बायोलॉजिकल पार्क में ही मौजूद टाइगर शिवाजी के साथ टाइग्रेस भक्ति का जोड़ा बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद दोनों को भविष्य में शुरू होने वाली टाइगर सफारी में छोड़ा जाएगा। जू एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क द्वारा दो फीमेल, एक मेल वुल्फ के साथ ही एक फीमेल हायना पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क को दिए गए हैं। जबकि पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क द्वारा 7 साल की टाइग्रेस भक्ति जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को सौंपी गई है। ऐसे में टाइग्रेस भक्ति को पुणे से जयपुर लाने के लिए एनिमल डॉक्टर अरविंद माथुर अपनी टीम के साथ पुणे पहुंचे थे। जो सड़क मार्ग से 45 घंटे का सफर तय कर टाइग्रेस भक्ति को जयपुर लेकर आए हैं। डॉ अरविंद माथुर ने बताया कि पुणे से जयपुर का लगभग 1400 किलोमीटर का सफर है। ऐसे में टाइग्रेस भक्ति को किसी तरह का स्ट्रेस नहीं हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए हर 100 किलोमीटर पर उसे रेस्ट दिया गया है। आज जयपुर आने के बाद भी टाइग्रेस भक्ति की मेडिकल जांच की गई है। इसके बाद उसे 21 दिनों के लिए कराल में शिफ्ट कर क्वारंटाइन रखा गया है। 21 दिनों बाद जब भक्ति स्वस्थ होगी, उसका व्यवहार ठीक होगा। तो उसे डिस्प्ले में भी रखा जाएगा। इसके साथ ही उसका बायोलॉजिकल पार्क में मौजूद टाइगर शिवाजी के साथ जोड़ा बनाने की भी कोशिश की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो भविष्य में शुरू होने वाली टाइगर सफारी में दोनों को छोड़ा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगामेड़ी के समर्थकों का विधानसभा घेराव : क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष बोले- हत्या करने वालों का एनकाउंटर किया जाए राखी सावंत के एक्स हसबैंड ने जयपुर रचाई दूसरी शादी