24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खाना दुर्रानी ने जयपुर में बिग बॉस सीजन 12 फेम सोमी खान से दूसरा ब्याह कर लिया है। दोनों की फोटो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो चर्चाओं के दौर चल पड़े। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले शादी की रस्में हुईं। राखी सावंत ने आदिल से शादी के बाद इस्लाम अपना लिया था और दोनों के फोटो सुर्खियों में रहे थे। इसके बाद दोनों में अनबन हो गई और शादी टूट गईं। सोमी खान ने बताया कि यह लव मैरिज थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम। हमें बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि अल्लाह की दुआ से हमने एक सिंपल और सुंदर समारोह में निकाह किया है। हम अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें प्यार दिया और हमारा सपोर्ट किया। हम शौहर-बीवी के रूप में अपनी नई जर्नी को शुरू करने के लिए काफी खुश हैं। प्लीज हमें दुआओं में याद करना कि हमारी मैरिड लाइफ अच्छी हो”। अपनी दूसरी शादी चुप्पी तोड़ते हुए आदिल ने कहा, “यह मेरी पहली शादी है सिर्फ…हम इस वक्त बेंगलुरु में हैं। कल हम दोनों मुंबई के लिए रवाना होंगे और हम जल्द आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल खान दुर्रानी के एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया था कि “ 2 मार्च को आदिल ने जयपुर में गुपचुप तरीके से दोनों ने शादी की। दोनों ने अपनी शादी को छुपाने का फैसला किया था, लेकिन ये खबर ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1400 किलोमीटर का सफर तय कर जयपुर पहुंची बाघिन ’भक्ति’ पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी को एनजाइना, आईसीयू में भर्ती, एिंजयोग्राफी होगी