उदयपुर। शहर के वार्ड 52 में नेहरू हॉस्टल के पास वर्षों से महसूस की जा रही आवागमन की जरूरत अब पूरी हो गई है। यूडीए ने नेहरू हॉस्टल की जमीन लेकर यहां सर्विस लेन तैयार की है। रविवार को शहर विधायक ताराचंद जैन और नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने एक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण कर इसे आमजन के लिए खोल दिया। शोभागपुरा में सर्कल पर दंगल के बाद दोनों नेता साथ—साथ दिखे तो राजनीतिक अटकलों पर भी विराम लग गया। लोगों में चर्चा है कि अटकलों पर यह विराम है, अल्प विराम है, अर्ध विराम है या फिर पूर्ण विराम यह आने वाला समय ही बताएगा।बहरहाल, विधायक जैन की ओर से जारी की गई खबर के अनुसार इस सर्विस रोड को निकालने की राह आसान नहीं थी। सड़क के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर विधायक ताराचंद जैन ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लगातार बातचीत की। दिए गए विवरण के अनुसार, विधायक और विश्वविद्यालय के कुलपति के बीच कई चरणों में वार्ता हुई और करीब दो साल की प्रक्रिया के बाद नेहरू हॉस्टल की जमीन यूडीए को उपलब्ध हो सकी। इसके बाद प्राधिकरण ने सड़क निर्माण शुरू किया। निर्माण शुरू होने के बाद भी एक अड़चन सामने आई। सड़क के निर्धारित हिस्से में विद्युत विभाग के कुछ पोल आ रहे थे। सड़क का काम प्रभावित न हो, इसके लिए विद्युत विभाग की मदद से इन पोल को सड़क के किनारे दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया। जमीन की प्रक्रिया और विद्युत पोल हटाने के बाद सर्विस लेन का काम पूरा हुआ। नई लेन शुरू होने से नेहरू हॉस्टल और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों की आवाजाही आसान होगी। क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। लोकार्पण अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, समाजसेवी कन्हैया वैष्णव, पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश सुहालका, पूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी, समाजसेवी जितेंद्र मारू, पूर्व पार्षद प्रवीण मारवाड़ी, पूर्व पार्षद भूपेंद्र जैन, दिलकुश सेठ, रोशन लोढ़ा, सुरेश चौहान, सुरेश जैन, गीता मानावत और दीपक सेन सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद तारा सुहालका ने कहा कि वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सर्विस रोड के निर्माण के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण, विधायक ताराचंद जैन और अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation थाने से महज एक किमी दूर बच्चों से भरी बस पर पथराव, तीन घायल, जोधपुर से पिकनिक पर उदयपुर आ रहे थे 62 बच्चे, बस के कांच टूटे तो सीटों के नीचे छिपे