उदयपुर। समाज के विकास की जिम्मेदारी केवल वरिष्ठों तक सीमित रखने के बजाय युवाओं को आगे लाना होगा। उन्हें संस्थान से जोड़कर समाज की रीति-नीति और गतिविधियों से परिचित कराने के साथ जिम्मेदारियां भी सौंपनी होंगी। युवा जब सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे, तभी समाज विकास की दिशा में आगे बढ़ सकेगा। यह बात वागड़ मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति ने चित्रकूट नगर स्थित संस्थान भवन में आयोजित तृतीय चरण की चौखला संवाद बैठक में कही। बैठक में उदयपुर, राजसमंद और सलूंबर जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। खुले मंच पर प्रतिनिधियों ने समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी और संस्थान की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता डूंगरलाल प्रजापति ने की, जबकि संस्थान संरक्षक केशुलाल जालौरा मुख्य अतिथि रहे। डूंगरलाल प्रजापति ने संस्थान भवन के शिलान्यास से लेकर अब तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संवाद बैठकों का पहला चरण डूंगरपुर और दूसरा चरण बांसवाड़ा में आयोजित किया जा चुका है। इन बैठकों में समाज के विकास को लेकर चर्चा के साथ युवाओं को संस्थान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। 27 दिसंबर को होगा संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान संस्थान की ओर से 27 दिसंबर को संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उदयपुर जिलाध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने कहा कि संस्थान की गतिविधियों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हर महीने अलग-अलग चौखलों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इससे संस्थान से जुड़ाव बढ़ेगा और विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी मजबूत होगी। 51 हजार की लागत से माताजी की प्रतिमा लगाने की घोषणा संस्थान के संयुक्त महामंत्री खेमराज प्रजापति बंडोली ने संस्थान भवन में 51 हजार रुपए की लागत से श्री यादें देवी माताजी की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। बैठक में अगले वर्ष से शुरू होने वाले छात्रावास की नियमावली भी प्रस्तुत की गई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं सभाध्यक्ष नारायणलाल प्रजापत ने नियमावली की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन होने पर प्रबंधन कमेटी को नियमानुसार कार्रवाई का अधिकार रहेगा। भवन निर्माण कार्य के संयोजक सोहनलाल प्रजापत ने अब तक निर्माण पर हुए खर्च का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मोडीलाल सेंबारा, राजसमंद जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापत, सलूंबर जिलाध्यक्ष नाथूलाल प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरूलाल मौलेला, शंकरलाल सगतड़ा, संभागीय महामंत्री भगवानलाल झांखरी, युवा शाखा जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, संभागीय युवा उपाध्यक्ष राजेंद्र उथरदा और वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरलाल प्रजापत सहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन मोहनलाल प्रजापत तीतरड़ी ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कबीर चरितम कथा के समापन पर उमड़ा कबीरपंथियों का सैलाब, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं योग के साथ पौधारोपण, खिलाड़ियों ने लिया खेलगांव को हराभरा बनाने का संकल्प