24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
उदयपुर। हाथीपोल पर आज नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। एक युवक विरोध करते हुए अतिक्रमण दस्ते के सामने आ गया और पुरजोर विरोध करते हुए अपना शर्ट उतार दिया और ठेला हटाने की कार्रवाई को गलत बताने लगा। यही नहीं रोकने पर वह लेट गया। अधिकारियों से उसकी बहस हो गई हौर उसने लाइसेंस दिखाते हुए कहा कि उसके पास नगर निगम की ओर से व्यवसाय करने का लाइसेंस है। ऐसे जबर्दस्ती से उसे बेदखल नहीं किया जा सकता। मगर निगम के अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे वहां से हआ दिया गया। नगर निगम की ओर से यहां पर एक पुरानी इमारत को भी गिराया गया। बताया जा रहा है कि यह इमारत नगर निगम के स्वामित्व वाली ही थी लेकिन उसे किराए पर चलाया जा रहा था। उस दुकान पर व्यापार करने वाली महिला ने बताया कि वह हर महीने निगम को उसका किराया देती थी फिर भी दुकान को गिरा दिया गया। इसके बाद निगम के दस्ते ने हाथीपोल से लेकर ज़रिया वाले मार्ग तक कार्रवाई की। आपको बता दें कि आचार संहिता के दौरान भी निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई रूकी नहीं है। जबकि अब तक यह माना जाता था कि आचार संहिता में अतिक्रमण नहीं हटाए जाते हैं और इसी का फायदा उठा कर कई लोग चुनाव के दिनों में ही निर्माण कर लिया करते थे। पिछले दिनों आयड़ नदी पेटे में भी निगम ने आचार संहिता लगने से कुछ देर पहले ही अतिक्रमणों को ध्वस्त किया था। निगम की आज की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में दहशत बैठ गई है। क्योंकि वे मान कर चल रहे थे कि अब आचार संहिता में अतिक्रमण नहीं हटाए जाएंगे। शहरवासियों का भी मानना है कि कार्रवाई लगातार चलती रहनी चाहिए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading