शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों का उमड़ा रेला, एकलिंगजी, महाकालेश्वर में दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें 24 न्यूज अपडेट.उदयपुरdesk24newsupdate@gmail.comउदयपुर। आज झीलों की नगरी उदयपुर और आस-पास की पहाडियों पर विराजे भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का रेला उमड पडा। हजारों भक्तों ने कई-कई घंटों तक लाइनों में लग कर अपने इष्टदेव के दर्शन किए और भाव विभोर हुए। कई भक्तजन रास्ते भर नाचते-गाते हुए पहुंचे तो समां बधं गया। जयकारों से शहर के देवालय और आस-पस की पहाड़ियां गूंज उठी। कैलाशपुरी के एकलिंगजी मंदिर और उदयपुर के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ा है। सुबह से ही मंदिरों में भोले के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे। 21 किलोमीटर दूर मेवाड़ के आराध्य एकलिंगजी मंदिर में रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया जो अनवरत जारी रहा। मंदिरों में सुबह से विधि विधान के साथ आयोजन शुरू हो गए। दर्शन को लेकर खास प्रबंध किए गए है तो शहर के कई शिव मंदिरों में रात को रोशनी की गई और आज महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारियां की गई है। उदयपुर के एकलिंग जी मंदिर में जैसे ही दर्शन के लिए गेट खोले गए तो भक्तों ने हर-हर महादेव की गूंज के साथ कदम आगे बढ़ा। विशेष पूजा शुरू होगी, जो चार प्रहर तक निरन्तर चलती रहेगी। शनिवार को प्रातः 11.30 से 12 बजे के बीच पूर्ण होगी। शिवधाम महाकालेश्वर मंदिर में पूर्ण श्रद्धा एवं विविध पूजानुष्ठानों के साथ महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। कतारों में लग कर भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए। यहां पर विदेशी सैलानी भी गौसवा करते नजर आए। सांय 6 बजे गंगाघाट पर महाआरती की जाएगी। रात्रि को चारों पहर की पूजा व परम्परागत रूप से महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना पं. फतहलाल चौबीसा द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिजली लाइन चलती बाइक पर गिरी, बच्ची व नाना की दर्दनाक मौत सलूम्बर में जिले के प्रथम पीएम-वाणी पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का उद्घाटन