Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। निम्बाहेड़ा उपखंड स्तर पर मानव अधिकार सुरक्षा सेल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी कि अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योति ( सीनियर अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) व राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति सिंह (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट )ने निम्बाहेड़ा निवासी संतोष कुमार शर्मा को राजस्थान प्रदेश उपाअध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया यह नियुक्ति उनके पूर्व में मानवाधिकार में किए गए चार साल के अच्छे कार्यों को देखते हुए इन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही इन्हें मानवाधिकार हन्न, भ्रष्टाचार, शोषण आदि पर कड़ी नजर रख कर शोषित, पीड़ित लोगों को शासन प्रशासन से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए निर्देशित किया गया।

