24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। 16 वीं राष्ट्रीय जनगणना के कार्य की समीक्षा निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय श्री बिष्णु चरण मल्लिक के द्वारा गुरूवार को समीक्षा की गई। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनगणना कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ मंजू ने जिले की प्रगति से अवगत कराया। निदेशक जनगणना श्री बिष्णु चरण मल्लिक ने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र में योजना निर्माण का आधार होता है। इसकी गुणवत्ता सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाले आंकड़ों की शुद्धता से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित की जाएगी। इससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा। जनगणना से जुड़े कार्मिकों एवं अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करना होगा।उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में परिसम्पतियों तथा द्वितीय चरणों नागरिकों से सम्बन्धित डाटा एकत्रित किया जाएगा। सरकार द्वारा पर्याप्त समय दिया गया है। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ समयबद्ध कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों में परिसम्पतियों की गणना एवं शहरी क्षेत्र में कच्ची बत्तियों से संबंधित डाटा के बारे में विस्तार निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना के समय कोई क्षेत्र छूटे नहीं तथा दोहरी प्रविष्टि भी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों से पूरी जिम्मेदारी और समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की। साथ ही फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई। अधिकतम व्यक्तियों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए जनगणना किट को क्षेत्र में तैनात कार्मिकों एवं अधिकारियों को समय पर उपलब्ध कराएं। प्रशिक्षण के दौरान मोबाईल में इन्सटॉल की गई ट्रेनिंग एप को डिलिट करावाकर नई एप इन्सटॉल कराएं। सेम्पल रजिस्ट्रेशन सर्वे (एसआरएस) ब्लॉक को अलग रखा जाना चाहिए। चार्ज अधिकारी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था अग्रिम करके रखें। प्रदान किए गए बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ मंजू ने जिले में स्वगणना से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। जिले में मकान सूचीकरण ब्लॉकों का गठन लगभग 800 की अनुमानित जनसंख्या पर किया गया है। इस अवसर पर जिले में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य स्व-गणना के तहत तहसील गंगरार, ब्लॉक संख्या-0202 के परिवारों की स्व-गणना समय सीमा से पूर्व ही शत-प्रतिशत स्व-गणना कार्य कराने पर निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर श्री बिष्णु चरण मल्लिक व प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ मंजू ने सुरेन्द्र सिंह सामोता प्रगणक एवं वरिष्ठ सहायक, रा.उ.मा.विद्यालय, आजोलिया का खेड़ा, गंगरार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी प्रभा गौतम, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक शबनम खोरवाल नगर परिषद आयुक्त कृष्ण गोपाल माली, जनगणना की जिला समन्वयक अपेक्षा जैन, चित्तौड़गढ़ तहसीलदार विपीन चौधरी सहित अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिल जमा कराने गई महिला से लूट, अज्ञात बदमाशों ने दवा छिड़क कर छीने जेवर व पर्स पाटनी पब्लिक स्कूल के छात्र श्री हरीश कुमार धाकड़ ने सी.बी.एस.ई. (काॅमर्स) 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लाॅक में प्रथम स्थान प्राप्त किया