24 न्यूज अपडेट उदयपुर। प्रदेश में हाउसिंग बोर्ड स्कीम के तहत आने वाले मकान महंगे होने जा रहे हैं। सरकारी जमीनों की डीएलसी बढ़ने से पहले हाउसिंग बोर्ड ने आवासीय योजनाओं में मौजूद जमीनों की आरक्षित दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे उदयपुर, जयपुर और जोधपुर सहित 9 शहरों में असर आएगा। वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड की मौजूद जमीनों की आरक्षित दर को 8 से 8.50 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में बुधवार को हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिए है। ये दरें अगले साल 30 जून 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगी। उदयपुर की गोवर्धन विलास विस्तार में आवासीय योजना में इसी साल 15 मार्च से 15 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए। इस योजना में एलआईजी के एक मकान (52 वर्गमीटर) की अनुमानित कीमत 17.40 लाख रुपए बताई। उस समय यहां एलआईजी के मकान की जमीन दरें 17725.50 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित थी। इसके आधार पर जमीन की लागत 9 लाख 21 हजार 726 रुपए आई। अब बोर्ड प्रशासन ने जमीन की दरों में 8.50 फीसदी का इजाफा कर दिया। अब वर्तमान में जमीन की दर 19233 रुपए प्रति वर्गमीटर हो गई। इस रेट के हिसाब से अब इस योजना में 52 वर्गमीटर जमीन की कीमत 10 लाख 116 रुपए हो गई यानी 78 हजार 390 रुपए बढ़ गए। नई दर बढ़ने के बाद अब यहां एक एलआईजी के मकान की अनुमानित लागत 18.18 लाख रुपए हो जाएगी। सबसे बोर्ड ने 6 माह में दूसरी बार जमीनों की आरक्षित दरों में इजाफा किया है। इससे पहले 19 जनवरी को आदेश जारी करके जमीनों की कीमतों में इजाफा किया था। बोर्ड ने शहर (अलवर, भिवाड़ी,दौसा,भरतपुर, सवाई माधोपुर और धौलपुर) की स्कीम में इजाफा नहीं किया गया। इस महीने मकानों के आवंटन दरों में भी इजाफा हो जाएगा। हाउसिंग बोर्ड ने मार्च में 9 अलग-अलग शहरों में आवासीय स्कीम लॉन्च की थी, जिनमें से कुछ स्कीमों के आवेदन 15 जुलाई तक भरे जाएंगे। आवेदनों की लॉटरी इसी माह के आखिरी या अगस्त में निकाली जाएगी। इन सभी योजनाओं में अब मकानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि धौलपुर, भिवाड़ी की योजनाओं में इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निगम का शाहकार, रात के अंधेरे में सड़कों पर ओपन डिस्को थेक…..लीजिए वीडियो का मजा प्रशासनिक रास्तों से आसान हो रही है निकाय चुनावों की राह : कलक्टर पोसवाल ने किया सब्जी मंडी का दौरा, व्यापारियों को शिफ्ट करने के निर्देश