24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। अब प्रशासनिक रास्तों से नेताओं ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ज्यादातर दौरे बिजली, सड़क और पानी के लिए हो रहे हैं जबकि इससे पहले प्रशासन को विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान इन क्षेत्रों में कभी मुस्तैद नहीं देखा गया। अचानक लगातार अधिकारियों के दौरे हो रहे हैं व जनता की उन परेशानियों की खबर ली जा रही है जिनसे निकाय चुनावों में मुद्दे बन सकते हैं। जैसे सूरजपोल चौराहे का अचानक 7 फीट पीछे जाना, अंदरूनी शहर में अचानक बिजली और पानी की समस्याओं पर एक्शन मोड में आना और सड़कों के लिए चुनावों के बाद राशि जारी होना बता रहा है कि तैयारी भरपूर चल रही है। आज जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने मुखर्जी चौक स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और मंडी होने के बावजूद सब्जी के खुदरा व्यापारियों के सड़क पर व्यापार किए जाने की स्थिति पर समस्त पक्षों से संवाद कर मंडी में उचित व्यवस्थाएं कर व्यापारियों को मंडी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। नगर निगम महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, पार्षद डॉ. शिल्पा पामेचा और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश व मंडी सचिव संजीव पण्ड्या के साथ किए इस दौरे के तहत कलक्टर पोसवाल ने निगम द्वारा तैयार सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने दो मंजिला इस सब्जी मंडी भवन के निरीक्षण दौरान यहां पर शिफ्ट होने में व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से भी संवाद किया। उन्होंने सड़क पर सब्जी व्यापारियों के बैठने से ट्राफिक अव्यवस्था और हादसों की संभावना पर भी जानकारी ली और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि मंडी में उनकी बैठक के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, ऐसे में वे जल्द से जल्द यहां शिफ्ट हो जाएं। आपको बता दें कि जब जब चुनाव आते हैं सब्जी मंडी का मुद्दा उठाता है मगर होता कुछ नहीं हैं। इस बार यह मुद्दा दोनों चुनावों में नहीं उठा, अब उठाया जा रहा है तो टाइमिंग को लेकर पॉलिटिकल बात हो रही है।250 की व्यवस्था जबकि 150 ही लाइसेंसी सब्जी विक्रेता :निरीक्षण दौरान कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने सब्जी मंडी निर्माण और इसके लिए पूर्व में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तो उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि इस सब्जी मंडी का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से हुआ है और इस सब्जी मंडी में 250 व्यापारियों के लिए अपेक्षित व्यवस्थाएं करते हुए नंबरिंग भी कर दी है जबकि 150 ही है लाइसेंसी सब्जी विक्रेता हैं। इस दौरान नगर निगम निर्माण समिति सदस्य व स्थानीय पार्षद डॉ. शिल्पा पामेचा ने कहा कि खुदरा व्यापारियों के हित में निगम ने बड़ी मेहनत से इस सब्जी मंडी को तैयार किया है और वर्तमान में यहां पर व्यापारियों के लिए सिर्फ उचित साफ-सफाई और लाइटिंग की ही जरूरत है। उन्होंने निगम द्वारा शहरवासियों और सब्जी विक्रेताओं के हित में निगम के स्तर पर अपेक्षित व्यवस्थाएं की जाने को भी आश्वस्त किया।कलक्टर ने कहा – सब्जी विक्रेता प्रतिनिधियों की बैठक व सफाई करावें :निरीक्षण दौरान कलक्टर पोसवाल ने निगम अधिकारियों को सब्जी मंडी की व्यापक सफाई करवाने के साथ-साथ यहां पर लाइटिंग, व्यापारियों के लिए लाइनिंग व शौचालय की व्यवस्था करवाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का पूरा-पूरा उपयोग करते हुए शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने में स्थानीय प्रशासन तत्परता दिखावें। इस मौके पर कलक्टर के आह्वान पर उप महापौर सिंघवी ने दो दिनों के भीतर ही मंडी की सफाई करवाने, लाईनिंग व लाईटिंग करवाते हुए व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सब्जी मंडी शिफ्ट करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर निगम आयुक्त राम प्रकाश, ज्वाइंट डायरेक्टर व मंडी सचिव संजीव पंड्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लॉटरी खुलने से पहले महंगे हो गए मकान : हाउसिंग बोर्ड ने उदयपुर सहित 9 शहरों में बढ़ाई जमीनों की दरें, गोवर्धन विलास में 8.50 फीसदी महंगे सांसद रावत ने केंद्रीय सड़क मंत्री से भेंट कर खेरवाड़ा में बायपास स्वीकृत करने की मांग की