24 न्यूज अपडेट जयपुर, 30 जुलाई। राज्य के मनोनीत राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे मंगलवार दोपहर को राजकीय वायुयान से जयपुर पहुँचे। एयरपोर्ट पर वायुयान से उतरते ही मनोनीत राज्यपाल श्री बागडे का मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री परिषद् के अन्य सदस्यगण, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री यू.आर. साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी अगवानी की। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मनोनीत राज्यपाल श्री बागडे से मंत्री परिषद् के सदस्यों का परिचय करवाया। एयरपोर्ट पर मनोनीत राज्यपाल को आर.ए.सी. की बटालियन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । मनोनीत राज्यपाल श्री बागडे ने परेड की सलामी ली और सम्मान गारद का निरीक्षण किया। राजभवन में भाव भरा स्वागत मनोनीत राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे का जयपुर राजभवन पहुंचने पर भाव-भरा स्वागत किया गया। उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव श्री गौरव गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री बागडे की अगवानी की। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की मनोनीत राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में जलार्पण कर भगवान को बिल्व पत्र और प्रसाद अर्पण कर सबके मंगल की कामना की। राजभवन के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात मनोनीत राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद मंगलवार को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से भी मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनकी अगवानी की Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में गुरूकृपा और कलाम कोचिंग सेंटर सीज किए,, आग से बचाव के नहीं थे सही इंतजाम, मेयर बच्चों से बोलीं-जहां फायर एनओसी नहीं, वहां नहीं लें एडमिशन,,,,,क्या यह मुमकिन है??????? सड़क से उपर बनाया था मकान, भ्रष्ट अफसरों की कृपा से सड़क पर सड़क बनती चली गई, दो मंजिला मकान बेसमेंट बन गया, आज उसी बेसमेंट में पानी भरने से 3 लोगों की मौत हो गई, उदयपुर में भी कई जगह ऐसे हालता हैं, क्या भ्रष्ट अफसरों पर होगी कार्रवाई????