24 न्यूज अपडेट, जयपुर। सड़क पर सड़क बनाते चले गए, मकान सड़क से नीचे आ गया, आज पानी भरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह कहानी जयपुर की है मगर लगती उदयपुर की भी है। भ्रष्ट अफसर पुरानी सड़क को खोदे बिना नई सड़क बना देते हैं व उसके बाद फिर उस पर नई सड़क। ऐसे में कई घर बेसमेंट जैसे बन जाते हैं। बहरहाल दो मंजिला मकान बेसमेंट बन गया और जयपुर में पानी भरने से 3 की मौत हो गए। बचाव टीम 3 घंटे बाद बचाने पहुंची, सीएम ने अभी अभी 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। करीब 6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर12 बजे तीन शवों को बाहर निकाला गया। विद्याधर नगर इलाके के ध्वज नगर वार्ड नंबर 5 की यह घटना है। सड़क का निर्माण मकान से काफी ऊपर होने के कारण पानी भर गया। एसीपी अशोक चौहान ने बताया कि 25 साल पहले बिहार के आरा निवासी अशोक सैनी और बैजनाथ सैनी ने ध्वज नगर में प्लॉट नंबर 94-95 लिया था। यहां पर मकान बनाया था। समय के साथ सड़क पर सड़क बनी। उनका दो मंजिला मकान बेसमेंट बन गया। बताया गया कि कॉलोनी में सभी घरों की यही हालत हो रखी है। बुधवार रात को बारिश आने से अशोक के घर के पीछे वाले मकान में पानी भरा गया। दबाव से इसकी दीवार टूटी और सड़क का पानी घर में घुस गया। अशोक की बेटी पूजा सैनी (19) और दोहिती पूर्वी (6) पुत्री हटवारु सैनी बेसमेंट में ही सो रही थी। पानी भरने से दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौत हो गई।, अशोक के घर के बाद पानी बैजनाथ के घर में घुसा, जहां बैजनाथ का 23 साल का लड़का कमल सो रहा था। उसकी भी मौत हो गई। दो मंजिला घर सड़क से केवल 6 फीट ऊंचाई पर है जिसकी कुल उंचाई करीब 20 फीट है। घर में 15 फीट तक पानी भरा है। लोगों ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे पानी घर में घुसना शुरू हुआ था। सुबह साढ़े 5 बजे सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। बेसमेंट से पानी को बाहर निकालने के लिए पंप लगाया। बताया गया कि अचानक हुए हादसे के बाद उस वक्त घर में मौजूद 20 से 25 लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इस पूरे घटनाक्रम में तीन लोग घर में ही फंस गए, जिनकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि रोड कांग्रेस के नियमों के यह खिलाफ है कि सडक पर सडक बनाई जाए। इस बारे में उदयपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट, सामाजिक कार्यकता्र्र व वरिष्ठ पत्रकार जयवंत भैरविया ने कई बार आरटीआई लगा कर पूछा है कि आखिर सड़क का सही किस इलाके में क्या होना चाहिए यह कौन तय करेगा?? इस पर हर बाद ढुलमुल जवाब ही मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मनोनीत राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे जयपुर पहुँचे निम्स युनिवर्सिटी लागू करेगा अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप डेलीगेसी सिस्टम