उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी 28 मार्च को करेंगे नामांकन प्रस्तुतः-प्रमोद सामर
उदयपुर। भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत 28 मार्च को दोपहर 12ः15 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे। भाजपा नेता प्रमोद सामर ने बताया कि इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के आठों विधानसभाओं के हजारों कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी की सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में मात्र तीन माह में 5 साल से कांग्रेस सरकार से त्रस्त प्रदेश की बिगड़ी स्थिति को पटरी पर लाने का कार्य प्रारंभ कर दिया एवं अनेकों निर्णय प्रदेश हित में लेकर आम जन को राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में उदयपुर सहित सभी 25 सीट जीतेगी एवं केंद्र में एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। राजस्थान इस बार जीत की हैट्रिक करेगा। उदयपुर में हुई प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी उदयपुर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल विधानसभा प्रभारी अशोक आमेटा भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढ्य,कन्हैयालाल साहू आदि उपस्थित थे।
राजस्थान में भाजपा की तीसरी लिस्ट : दौसा से कन्हैयालाल, करौली-धौलपुर से इंदुदेवी
- मौजूदा सांसदों के टिकट काटे, भीलवाड़ा पर सस्पेंस बरकरार
जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान में तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। दौसा से कन्हैयालाल मीणा और करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव को टिकट दिया गया है। दोनों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। दोनों सीटों पर भाजपा ने सांसदों का टिकट काट दिया है। दौसा से जसकौर मीणा, करौली से मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है। दौसा सीट एसटी और करौली-धौलपुर सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा राजस्थान की 25 में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। भीलवाड़ा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। दोनों सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ
दौसा व करौली-धौलपुर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। दौसा से भाजपा के कन्हैयालाल मीणा और कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा के बीच और करौली-धौलपुर से भाजपा की इंदुदेवी जाटव और कांग्रेस के भजनलाल जाटव के बीच मुकाबला होगा।
भाजपा ने अब तक 10 सांसदों के टिकट काटे
भाजपा 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने अब तक 10 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। इनमें बांसवाड़ा(एसटी) में कनकमल कटारा की जगह महेंद्र जीत सिंह मालवीया को टिकट दिया है। भरतपुर(एससी) से रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली, चूरू से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरा ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया, जालोर-सिरोही से देवजी पटेल की जगह लुंबाराम चौधरी, उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा की जगह मन्नालाल रावत, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा की जगह मंजू शर्मा, झुंझनूं सांसद नरेंद्र कुमार की जगह शुभकरण चौधरी, श्रीगंगानगर सांसद निहाल चंद मेघवाल की जगह प्रियंका बैलान, धौलपुर-करौली से सांसद मनोज राजोरिया की जगह इंदुदेवी जाटव और दौसा से जसकौर मीणा की जगह कन्हैयालाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.