बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरु में तन्वी नाम की महिला कस्टमर ने पैकेज के अंदर से निकल रहे सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। तन्वी के ऑनलाइन पार्सल में जिंदा कोबरा निकला। उन्होंने अमेजन से गेमिंग कंट्रोलर मंगवाया था। 17 जून को जब वह पैकेज खोल रही थी, तो अंदर से जहरीला सांप निकला। सांप पैकेजिंग टेप से चिपक गया था, जिसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। बाल्टी के अंदर रखा आधा खुला अमेजन पैकेट दिख रहा है। पैकेजिंग टेप में फंसा कोबरा भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है। महिला और उसके पति ने दावा किया कि अमेजन के कस्टमर केयर ने उन्हें दो घंटे से ज्यादा समय तक होल्ड पर रखा। इसके कारण उन्हें 17-18 जून की आधी रात में जानलेवा स्थिति को संभालने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला ने पैकेज के अंदर से निकले सांप का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- अमेजन से एक ऑर्डर किया था। इसके साथ एक मुफ्त सांप फ्री में मिला। महिला ने बताया कि उसे पूरा रिफंड मिल गया, लेकिन वह इस बात से हैरान है कि उसे अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। घटना पूरी तरह से अमेजन के खराब ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, वेयरहाउस में गंदगी और देखरेख में लापरवाही के कारण हुई है। बाद में सांप को पकड़कर दूर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। पार्सल के अंदर से निकला सांप स्पेक्टैकल्ड कोबरा (चश्मे वाला नाग) है, जो मूलरुप से कर्नाटक में पाया जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केबिनेट मंत्री खराड़ी को नर्सिंग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में दिया 11 सूत्रीय मांग पत्र बूझो तो जानें……किसको किसने कह दिया केजरीवाल……….