24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ,उदयपुर के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के जनजाति विकास मंत्री एवं गृह रक्षा विभाग के केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को नर्सेज का 11सूत्री मांग पत्र सौंपा। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि मंत्री ने कहा की शीघ्र ही निराकरण का प्रयास किया जाएगा। मांग पत्र में शीघ्र डीपीसी करवाईं जाएं, सीनियर नर्सिंग आंफिसर व नर्सिंग ट्यूटर पद को राजपत्रित किया जाएं, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कि शीघ्र ही पद स्थापन सूची जारी की जाएं, नर्सिंग ऑफिसर की शीघ्र भर्ती की जाए, संविदा, प्लेसमेंट एजेंसी, एनआरएचएम से लगे नर्सिंग ऑफिसर का न्यूनतम वेतन 37500 रु किया जाए, जयपुर में प्रथक नर्सिंग निदेशालय खोला जाए। वेतन विसंगतिया दूर की जाए, समस्त नर्सिंग केडर का पुनर्गठन किया जाए, संविदा से नियमित हुए नर्सिंग ऑफिसर को नोशनल लाभ दिया जाए, उच्च अध्ययन हेतु चिकित्सक के समान अवकाश किया जाए, बीएससी, एमएससी नर्सिंग ऑफिसर को दो,तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि की जाए, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों का स्टाइपेंड बढ़ाया जाए । ज्ञापन देने में राजेश चौधरी, सुर्य प्रकाश चौहान, ललीत गंधर्व, अनिल प्रजापत सहित कई सिनियर नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाथ मेरा थाम लो, साथ जब तक हो…………नीतीश ने पकड़ा मोदी का हाथ, उंगली देखी, फिर कुछ कहा बेंगलुरु में अमेजन से आए पार्सल में निकला जिंदा कोबरा